• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, NTPC डीजीएम मर्डर केस में सामने आया था नाम

Writer D by Writer D
11/03/2025
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Gangster Aman Sahu

Gangster Aman Sahu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमन साहू (Gangster Aman Sahu) ने एसटीएस जवान से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने जवान पर गोली चलाई। हमले में जवान घायल हो गया। फायरिंग के बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर को ढेर कर दिया।

गैंगस्टर अमन साहू फिलहाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल में था, जहां से उसे झारखंड की राजधानी रांची लाया जा रहा था। इस बीच पलामू के चैनपुर के पास उसने भागने की कोशिश की और पुलिस ने एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया। पलामू की एसपी रेशमा रमेशन ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

दिन-दहाड़े डीजीएम को मारी गई थी गोली

बता दें कि अमन साहू (Gangster Aman Sahu) का नाम NTPC डीजीएम मर्डर केस में भी सामने आया था। हाल ही में 8 मार्च को झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी (NTPC) के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया था और मौके से फरार हो गए थे।

दैनिक जागरण के पत्रकार की दिन दहाड़े हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था, जब डीजीएम कुमार गौरव सुबह एनटीपीसी के केरेडारी स्थित दफ्तर जा रहे थे। कुमार गौरव की पीठ में गोली लगी थी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस हत्याकांड से अमन साहू का नाम जोड़ा जा रहा था।

नक्सली भी रह चुका था कुख्यात गैंगस्टर

अमन साहू (Gangster Aman Sahu) , रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। उस पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन सहित 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी रह चुका था और करीब 2013 में उसने अपना गैंग बनाया था। कोरबा में हुए गोलीकांड के बाद रायपुर पुलिस ने उसके 4 गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में रायपुर के शंकर नगर इलाके में एक व्यापारिक साझेदार के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद से रायपुर पुलिस उसे पकड़कर पूछताछ कर रही थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी था अमन का संबंध

अमन साहू (Gangster Aman Sahu) का नाम कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से भी जोड़ा जाता था। सूत्रों के मुताबिक, अमन लॉरेंस को गुर्गे सप्लाई करता था और बदले में हाईटेक हथियार प्राप्त करता था। रायपुर के तेलीबांधा इलाके में बिल्डर के कार्यालय पर 13 जुलाई को हुई फायरिंग के मामले में भी अमन के गैंग का नाम सामने आया था।

Tags: Gangster Aman SahuJharkhand newsNational news
Previous Post

सूजी मावा गुजिया से करें मेहमानों का मुंह मीठा, हर कोई करेगा तारीफ

Next Post

तेज प्रताप और बहन हेमा यादव को बड़ी राहत, इस मामले में मिली जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप और बहन हेमा यादव को बड़ी राहत, इस मामले में मिली जमानत

यह भी पढ़ें

Shahid Afridi

अफरीदी और आमिर से भिड़ा यह अफगान क्रिकेटर

01/12/2020
nagar nigam lucknow

कूड़े का निस्तारण विश्व में बड़ी समस्याओं में से एक है, नगर निगम इसके लिए सजग : टंडन

14/10/2020
Water filled outside Atishi's house

जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर और अंदर भरा पानी, वीडियो वायरल

28/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version