• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

19th Day of Telengana Tunnel Incident: 7 लोगों की तलाश में जुटी सेना-NDRF

Writer D by Writer D
12/03/2025
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Telangana Tunnel Incident

Telangana Tunnel Incident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की आंशिक रूप से ध्वस्त सुरंग (Telangana Tunnel Incident) में फंसे सात लोगों की तलाश जारी है। हादसे को 19 दिन हो गए हैं। एसएलबीसी परियोजना सुरंग में 22 फरवरी को हुए हादसे में इंजीनियर और मजदूरों समेत आठ लोग फंस गए थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारतीय सेना, नौसेना तथा अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञ उन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए नए प्रयास के तहत एनडीआरएफ, सरकारी खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज, खनिकों और अन्य एजेंसियों के कर्मी बुधवार सुबह उपकरण लेकर सुंरग (Telangana Tunnel Incident) में घुसे।

हैदराबाद की रोबोटिक्स कंपनी की एक टीम ने मंगलवार सुबह कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कैमरे से लैस एक रोबोट के साथ सुरंग में प्रवेश किया। इसके अलावा 110 बचावकर्मी भी तैनात किए गए। बचावकर्मियों के वास्ते जोखिम को कम करने के लिए तेलंगाना सरकार ने रोबोट के उपयोग को बढ़ाने का निर्णय लिया है, क्योंकि सुरंग के अंदर पानी और कीचड़ होने के कारण बड़ी चुनौती पेश आ रही है।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों को सुझाव दिया कि यदि जरूरी हो तो सुरंग के अंदर रोबोट का उपयोग किया जाए, ताकि बचाव कर्मियों को किसी भी खतरे से बचाया जा सके। उन्होंने दो मार्च को सुरंग का दौरा किया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लापता व्यक्तियों का पता लगाने के प्रयासों के तहत बचाव कर्मियों ने एक बार फिर दुर्घटना स्थल पर मानव अवशेष खोजी कुत्तों (एचआरडीडी) को तैनात किया है। तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे राज्य के विशेष मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन) अरविंद कुमार ने मंगलवार को बचाव कार्य में शामिल विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बचाव दल मानव अवशेष खोजी कुत्तों और राडार सर्वेक्षणों द्वारा पहचाने गए विशिष्ट स्थानों पर काम कर रहे हैं तथा खोज अभियान जारी है। इस ऑपरेशन में केरल पुलिस के मानव अवशेष खोजी कुत्तों (एचआरडीडी) की भी मदद ली गई

नौ मार्च को बचाव कर्मियों ने सुरंग निर्माण कार्य में लगी एक विदेशी कंपनी में काम करने वाले टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) संचालक गुरप्रीत सिंह का शव बरामद किया था। शव को वाहन से पंजाब में उनके पैतृक स्थान भेजा गया। तेलंगाना सरकार ने उनके परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है।

Tags: Telangana Tunnel Incident
Previous Post

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

Next Post

MP Budget: वित्त मंत्री ने पेश किया 4 लाख 21 हज़ार 32 करोड़ का बजट, कई बड़ी घोषणाएं की…

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Next Post
MP Budget

MP Budget: वित्त मंत्री ने पेश किया 4 लाख 21 हज़ार 32 करोड़ का बजट, कई बड़ी घोषणाएं की…

यह भी पढ़ें

shot

बेखौफ अपराधियों ने मवेशी व्यवसायी को मारी गोली, लूटे डेढ़ लाख रुपए

15/02/2021
Sanskrit

योगी सरकार की पहल प्रोजेक्ट अलंकार से संस्कृत विद्यालयों को मिल रहा नया जीवन

28/03/2025

Skin की देखभाल के लिए इस तरह करें Coffee का इस्तेमाल

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version