• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’सीएम युवा’ बनेगा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत का आधार- सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/03/2025
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्री अयोध्याधाम के श्री राम कथा पार्क में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत अयोध्या मंडल के 1,148 युवा उद्यमियों को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। इस दौरान उन्होंने युवा उद्यमियों के स्टार्टअप की प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी किया। अयोध्या मंडल से आए युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम युवा अयोध्या मंडल को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देगा, जो आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेगा। उन्होंने युवाओं से धैर्य और निष्ठा के साथ अपने उद्यम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन का संबल बनेगा- सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अयोध्या मंडल के युवा उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान उनके आर्थिक स्वावलंबन का संबल बनेगा। उन्होंने 1,148 युवाओं को 47 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करते हुए कहा कि यह ब्याज मुक्त ऋण है। अगर आप समय पर मूलधन चुकाते हैं, तो ब्याज सरकार वहन करेगी। सीएम योगी ने बताया कि फरवरी 2024 के बजट में इस योजना की घोषणा हुई थी और 24 जनवरी 2025 को पोर्टल लॉन्च के साथ इसे शुरू किया गया। दो महीने में 1 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य था, लेकिन 3 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 1,27,000 फॉर्म स्क्रीनिंग के बाद बैंकों को भेजे गए, जिनमें 32,000 को ऋण स्वीकृत हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि आगामी 25, 26 और 27 मार्च को हर जनपद में विशेष मेले आयोजित होंगे, जहां और युवाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनी में युवाओं के स्टार्टअप की सराहना करते हुए कहा कि कोई चिप्स बना रहा है, कोई गुड़-मेवे का उत्पाद बना रहा है तो कोई भगवान के वस्त्र सिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अगर कार्य करने की इच्छाशक्ति हो, तो प्रदेश में अवसरों की कमी नहीं है।

महाकुंभ ने दिखाया कि संस्कृति भी समृद्धि का आधार बन सकती है- सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने अयोध्या के बदलते स्वरूप की चर्चा करते हुए कहा कि 2016-17 में पूरे साल में 2.34 से 2.50 लाख श्रद्धालु आते थे, लेकिन 2024 में 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। अब प्रतिदिन 2.5 लाख लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विंध्यवासिनी धाम, काशी, गोरखपुर, चित्रकूट और नैमिषारण्य जैसे तीर्थ तीर्थयात्रियों से भरे रहे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों ने आस्था को आजीविका से जोड़ा है। होमस्टे, ई-रिक्शा, टैक्सी, नाव, किराना स्टोर, चाय की दुकान, होटल, रेस्टोरेंट और दातून बेचने तक के जरिए हजारों युवाओं ने कमाई की और तीर्थयात्रियों की सेवा की। यानी हजारों लोगों के लिए नए रोजगार का सृजन भी हुआ। उन्होंने कहा कि आस्था और संस्कृति रोजगार का पर्व बन सकती है। संस्कृति भी समृद्धि का आधार बन सकती है प्रधानमंत्री मोदी जी का यह विजन आज जमीनी धरातल पर हम सभी को देखने को मिला है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सरकार की योजनाएं पारदर्शी हैं और युवाओं को बिना किसी बाधा के लाभ मिलना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योजना की बारीकियों को समझें और पूरी निष्ठा के साथ अपने उद्यम को आगे बढ़ाएं। सीएम योगी ने यह भी सुनिश्चित किया कि ब्याज मुक्त ऋण और अन्य सुविधाएं बिना किसी रुकावट के युवाओं तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार कहते हैं कि भारत का युवा अब जब लेने वाला नहीं बल्कि जब देने वाला बनाने जा रहा है और जब आप अपना स्वयं का उद्गम स्थापित करेंगे तो स्वयं तो आत्मनिर्भर होंगे ही 10 नए लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवाएंगे।

महिलाओं को नौकरी में मिल रही प्राथमिकता- योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)

महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में केवल 10,000 महिलाएं थीं। हाल ही में 60,200 की पुलिस भर्ती में 12,000 से अधिक बेटियां शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि अब तक 1,56,000 पुलिस भर्तियों में 25,000 से अधिक बेटियों को नौकरी दी जा चुकी है। योगी ने कहा कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अवसरों की कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा में उपयोग करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं को भी प्रेरित किया कि वे अपने क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ें।

उत्तर प्रदेश में पहले उपद्रव होते थे, अब उत्सव मनाए जा रहे हैं- सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यूपी का युवा पहले अपनी पहचान छुपाता था, आज वही अपना उद्यम स्थापित कर रहा है। यह वही उत्तर प्रदेश है जहां पहले उद्यम नहीं लगते थे, आज नए-नए उद्यम भी लग रहे हैं और हमारा युवा भी अपना उद्यम लगाने के लिए तैयार हो रहा है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर गर्व जताते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था 12.75 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 27.51 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो दोगुने से अधिक की वृद्धि है। प्रति व्यक्ति आय भी 45,000 रुपये से बढ़कर लगभग 1 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। पहले उपद्रव होते थे, अब उत्सव मनाए जा रहे हैं। अयोध्या, काशी, प्रयागराज, विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट और नैमिषारण्य में उत्सवों का माहौल रहा। सीएम योगी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को 5 लाख रुपये तक की सुरक्षा बीमा दी जा रही है, और जीएसटी रजिस्ट्रेशन पर 10 लाख रुपये की बीमा दी जा रही है।

अयोध्या की संकरी गलियां अब चार और छह लेन की सड़कों में बदल गई हैं- योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि उन्होंने कहा कि अयोध्या में तो अब कहना ही क्या है, यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश से आकर के यहां पर दर्शन के लिए लंबी लाइन लगाया हुआ है। स्वाभाविक रूप से वह हमारा अतिथि है। अतिथि की सेवा करना उनकी सुरक्षा करना उनको सुविधा प्रदान करना यह हमारा दायित्व है। लेकिन साथ ही साथ यह आजीविका का माध्यम भी बन रहा है। यानी अनेक रोजगार का सृजन हो रहा है सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। संकरी गलियां अब चार और छह लेन की सड़कों में बदल गई हैं। सरयू नदी का जल अब एक ओर से आता है और दूसरी ओर निकल जाता है, जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालु अभिभूत हो रहे हैं। अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बन गई है, जहां स्ट्रीट लाइट्स सोलर पैनल से जलती हैं। योगी ने कहा कि यह नई अयोध्या है, जो नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का प्रतीक है। पहले बिजली नहीं आती थी, आज अयोध्या अपनी बिजली खुद पैदा कर रही है।

अयोध्या सनातन धर्म की आधारभूमि : सीएम योगी

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राकेश सचान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, चन्द्रभानु पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: ayodhya newscm yogiYogi News
Previous Post

UGC ने स्टूडेंट्स को अलर्ट, कहा- इन यूनिवर्सिटी में न लें एडमिशन, बर्बाद हो जाएगा करियर

Next Post

नगर विकास मंत्री के Facebook पेज पर अश्लील वीडियो अपलोड, समर्थकों में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Sudhivya Kumar Sonu

नगर विकास मंत्री के Facebook पेज पर अश्लील वीडियो अपलोड, समर्थकों में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Coconut Oil

लोहड़ी बिना पार्लर जाए मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

06/01/2025
pm modi

‘2023 में…, सच साबित हुई पीएम मोदी की 4 साल पुरानी भविष्यवाणी

26/07/2023
neymar

कोरोना से उबरने के बाद फुटबॉलर नेमार ने पीएसजी क्लब की टीम में की वापसी

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version