• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के हाथों ऋण पाकर खिले युवा उद्यमियों के चेहरे

Writer D by Writer D
21/03/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Entrepreneurs

Entrepreneurs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्री अयोध्याधाम के पावन राम कथा पार्क में शुक्रवार को अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं (Entrepreneurs) के चेहरे पर एक नई उम्मीद की किरण दिखाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi)  ने अयोध्या मंडल के 1,148 युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत 47 करोड़ रुपये के ब्याजमुक्त ऋण वितरित किए। इस दौरान सीएम ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के लाभार्थियों को टूलकिट भी वितरित की, ताकि वे अपने हुनर को निखार सकें। ऋण पाकर युवा उद्यमियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने योगी सरकार की इस पहल की जमकर सराहना की। अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और बाराबंकी से आए युवाओं ने इसे स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

ब्याजमुक्त ऋण पाकर खिले युवा उद्यमियों (Entrepreneurs) के चहरे

ब्याजमुक्त ऋण और टूलकिट पाकर युवा उद्यमियों (Entrepreneurs) के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अयोध्या की युवा उद्यमी ऊषा देवी को 4 लाख रुपये का ऋण मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जिस तरह युवाओं का ध्यान रख रहे हैं, उसका बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता। इस ऋण से मैं अपना स्वरोजगार शुरू करूंगी और आत्मनिर्भर बनूंगी।

वहीं 5 लाख रुपये का ऋण पाकर अमेठी के धर्मेंद्र सरोज ने योगी सरकार के प्रति अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब मेरी खुद की पैथोलॉजी होगी। योगी सरकार देश की एकमात्र सरकार है, जो युवाओं के भविष्य को संवारने में लगी है।

सुल्तानपुर के केएनआई के पास रहने वाले दिलीप को ओडीओपी के तहत टूलकिट मिला। उन्होंने कहा कि मैंने वेल्डिंग के काम का प्रशिक्षण लिया है। अब टूलकिट मिल गया है इससे मैं अपना काम शुरू करूंगा। यह टूलकिट मेरे व्यवसाय को नई दिशा देगा। वहीं सुल्तानपुर के बगिया चौराहा निवासी अतुल वर्मा को 5.60 लाख रुपये का ऋण मिला। उन्होंने बताया कि मैं डीजे और साउंड सर्विस का काम करूंगा। पहले दो बार लोन के लिए अप्लाई किया, लेकिन नहीं मिला। योगी सरकार की इस योजना ने मेरे सपनों को सच कर दिया।

कार्यक्रम में मौजूद युवा उद्यमियों ने योगी सरकार की इस पहल को ऐतिहासिक बताया। राम कथा पार्क में आयोजित इस समारोह में मौजूद युवा उद्यियों में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने कहा कि योगी सरकार की यह पहल न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि वे दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

Tags: ayodhya newsYogi News
Previous Post

मिसालः खेलों की बढ़ी प्रेजेंस तो बढ़ने लगी अटेंडेंस

Next Post

इन पर मेहरबान होते है शनि देव, खुशियों से भर देते है जीवन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post
Shani Trayodashi

इन पर मेहरबान होते है शनि देव, खुशियों से भर देते है जीवन

यह भी पढ़ें

किसानों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है : लल्लू

21/10/2020
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार India's foreign exchange reserves

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.88 अरब डॉलर बढ़ा

06/09/2020
Plantation

मौत के समान होते हैं ये पौधे, घर में कभी न लगाएं

20/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version