• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने का मौका, 16 जिलों के लिए 24 से मेगा ई-नीलामी

Writer D by Writer D
23/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
E-auction

E-auction

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण 16 जिलों में औद्योगिक भूखंडों की मेगा ई-नीलामी (E-auction) 24 मार्च से शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। जिससे उत्तर प्रदेश में रोजगार और आर्थिक विकास की गति रफ्तार पकड़ेगी।

इन जिलों में मिलेगी जमीन

बांदा, सहारनपुर, हरदोई, हमीरपुर, उरई (जालौन), शाहजहांपुर, अमेठी, मैनपुरी, अलीगढ़, मथुरा, एटा, जौनपुर, वाराणसी, कानपुर देहात, उन्नाव, संभल।

निवेशकों को मिलेगा आसान प्रक्रिया का लाभ

राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए ई-नीलामी (E-auction) की व्यवस्था की है। उद्यमी निवेश मित्र पोर्टल पर जाकर औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें समय और प्रक्रिया की जटिलता से राहत मिलेगी और उद्योग स्थापित करने में आसानी होगी।

औद्योगीकरण को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। इस नीलामी (E-auction) से प्रदेश में छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को स्थापित करने का अवसर मिलेगा। जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उद्योगपतियों को नहीं होगी किसी प्रकार की समस्या

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण इस पूरी प्रक्रिया का संचालन कर रहा है। राज्य सरकार उद्योगपतियों को हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है। जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने की तैयारी करने वाले उद्यमियों के लिए यह सुनहरा मौका है। 24 मार्च से इसके लिए ई-नीलामी (E-auction) में भाग लेने और बेहतरीन औद्योगिक भूखंड प्राप्त करने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Tags: Yogi News
Previous Post

CM ने लोगों से प्रतिदिन व्यायाम करने और पौष्टिक आहार लेने की अपील की

Next Post

IPL 2025: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, MI को 4 विकेट से रौंदा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
IPL 2025: Chennai Super Kings beat MI by 4 wickets

IPL 2025: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, MI को 4 विकेट से रौंदा

यह भी पढ़ें

Aparna Yadav

रामचरित मानस पर मुलायम की बहू का स्वामी प्रसाद पर पलटवार, बोलीं- अपने चरित्र का…

23/01/2023
Solar Pump

खेतों में लगेंगे 4000 आनग्रिड सोलर पंप, एससीएसटी, मुसहर व वनटांगिया को 100% अनुदान

06/08/2024
pitru paksha

मातृ नवमी आज, इन दिवंगतों का कर सकते हैं श्राद्ध; जानें पूजन विधि

07/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version