• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैस एजेंसी में अचानक फटने लगे सिलेंडर, धमाकों की आवाज से कांप उठे गांववाले

Writer D by Writer D
24/03/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Cylinders started exploding in the gas agency

Cylinders started exploding in the gas agency

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर में एक गैस एजेंसी के गोदाम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सिलेंडर (Cylinders) फटने की वजह से लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए।

बताया जा रहा है कि सोमवार को एक ट्रक सिलेंडर (Cylinders) लेकर गैस एजेंसी के गोदाम पर आया था। ट्रक से सिलेंडर उतारने का काम चल ही रहा था कि अचानक एक सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे बाकी सिलेंडर भी फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। सिलेंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक गिरे।

500 मीटर दूर तक गिरे सिलेंडर (Cylinders) के टुकड़े

लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि गैस सिलेंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक जाकर गिरे। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं।

हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया। आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग काफी डरे हुए हैं। कई घरों की खिड़कियां और दरवाजे धमाकों की वजह से हिल गए। कुछ जगहों पर मकानों में दरारें भी आ गई हैं।

हालात पर काबू पाने की कोशिश

हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। प्रशासन की ओर से भी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन की टीमें भी मौके पर हैं और हालात पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Tags: bariley newsup news
Previous Post

कुणाल कामरा के स्टूडियो पर चला BMC का हथौड़ा, एकनाथ शिंदे को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

Next Post

UP Board 10th-12th एग्जाम रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
Board Exams

UP Board 10th-12th एग्जाम रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें

Board Exams

UP Board 10th-12th एग्जाम रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

24/03/2025
PM Modi

भारत ने लोकतंत्र पर दुनिया को जवाब दिया: CSPOC में बोले पीएम मोदी

15/01/2026
allahabaad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी में पहले दिन 198 छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version