• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कठुआ एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, पुलिस के 3 जवान शहीद

Writer D by Writer D
28/03/2025
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Three terrorists killed in Kathua encounter

Three terrorists killed in Kathua encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुफैन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ (Kathua Encounter) में 3 आतंकवादी मारे गए, जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो अन्य घायल हो गए। ये मुठभेड़ उस आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का हिस्सा है, जो पिछले 4 दिनों से कठुआ के जंगलों में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार चार से पांच आतंकवादी घने जंगलों में छिपे हुए थे। सुरक्षाबलों ने जुथाना क्षेत्र में उनकी सटीक लोकेशन का पता लगा लिया, जिसके बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई। ये मुठभेड़ (Kathua Encounter) जखोले गांव के पास हुई, जो हीरानगर सेक्टर से लगभग 30 किमी दूर है। रविवार (23 मार्च) को इसी क्षेत्र में पहली मुठभेड़ हुई थी, जिसमें आतंकवादियों को घेरने की कोशिश की गई थी, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए थे।

भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी (स्पेशल फोर्सेस) आतंकवादियों को खत्म करने के लिए मैदान में उतरी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात भी मौके पर पहुंचे और ऑपरेशन की निगरानी की। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि गुरुवार की मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी वही हैं, जो रविवार को हीरानगर मुठभेड़ (Encounter) के दौरान भागने में सफल रहे थे।

22 मार्च से सुरक्षाबलों द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस, सेना, NSG, BSF और CRPF मिलकर ऑपरेशन चला रहे हैं। UAVs, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और अन्य आधुनिक निगरानी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि रविवार (23 मार्च) की मुठभेड़ में आतंकवादी हिरानगर के सान्याल गांव में छिपे थे, SOG ने गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया था। मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली, लेकिन आतंकवादी जंगलों की ओर भागने में कामयाब हो गए।

‘नमाजियों पर भी हो हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा…’ सपा नेता ने सीएम योगी से की मांग

सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए थर्मल इमेजिंग, ड्रोन, हेलीकॉप्टर, बुलेटप्रूफ वाहन और खोजी कुत्तों की मदद से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इससे पहले सोमवार को हीरानगर इलाके में तलाशी अभियान के दौरान M4 कार्बाइन की चार लोडेड मैगजीन, दो ग्रेनेड, बुलेटप्रूफ जैकेट, स्लीपिंग बैग, ट्रैकसूट, खाद्य सामग्री और IED बनाने का सामान बरामद किया गया था।

Tags: Jammu NewsKathua encounter
Previous Post

‘नमाजियों पर भी हो हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा…’ सपा नेता ने सीएम योगी से की मांग

Next Post

मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल

यह भी पढ़ें

Notes

PNB में बक्से में रखे-रखे गल गए 42 लाख के नोट, चार अधिकारी सस्पेंड

16/09/2022
सीबीएसई CBSE

CBSE Exam 2021: 10वीं के 75 व 12वीं के 111 विषयों के होंगे एग्जाम

03/02/2021
Pav Bhaji

घर पर इस तरह से बनाएं पाव भाजी,

07/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version