• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में स्मार्ट सिटी की सड़कें स्मार्ट सुरक्षा उपकरणों से लैस

Writer D by Writer D
28/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Roads

Roads

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेश में सड़क सुरक्षा (Road Safety) को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस एडवांस टेक्नालॉजी और आधुनिक उपकरणों के प्रयोग से सड़क दुर्धटनाओं में कमी लाने के सभी संभव प्रयास कर रही है। इसी दिशाक्रम में विशेष रूप से प्रदेश के स्मार्ट सिटी में सभी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर लगभग 7,25,384 सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल और ई-चालन के लिए सीसीटीवी कैमरों को आईटीएम सिस्टम से जोड़ा गया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को आत्याधुनिक उपकरणों बॉडी वार्न कैमरों, ब्रेथ एनलाईजर, डेसीबल मीटर, इंटरसेप्टर वाहन और टीथर ड्रोन से युक्त किया गया है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में सड़क दुर्धटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है।

स्मार्ट सिटी में लगाये जा चुके हैं 7 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे

प्रदेश में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी हाई-वे, एक्सप्रेस-वे के साथ सड़क परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। प्रदेश के सभी स्मार्ट सिटी की सड़क और चौराहों पर लगभग 7,25,384 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। परिवहन विभाग ने राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में बताया कि केंद्र घोषित स्मार्ट सिटी आगरा, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, वारणसी में लगभग 5,69,411 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। तो वहीं राज्य घोषित स्मार्ट सिटी अयोध्या, गाजियाबाद, मथुरा, गोरखपुर, मेरठ में लगभग 1,46,585 सीसीटीवी कैमरे लगाये जा चुके हैं।

इन सीसीटीवी कैमरों को एआई युक्त आईसीसी सेंटरों और आईटीएम सिस्टम से जोड़ा गया है। वर्तमान में यूपी के 10 शहरों आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, वाराणसी और सहारनपुर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जा चुका है। जो कि यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सिग्नल संचालन के साथ ओवर स्पीडिगं, रेड लाईट जंपिग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में प्रवर्तन कार्यवाही भी सुनिश्चित कर रहा है। इसके साथ ही ये सिस्टम ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ई-चालान व्यवस्था को भी संचालित कर रहा है।

अत्याधुनिक उपकरणों से लैस प्रदेश की ट्रैफिक पुलिस

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश की ट्रैफिक पुलिस को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। ताकि सड़क दुर्घटना व यातायात समस्या की स्थिति में त्वरित कार्यवाही को सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस को हाडड्रोलिक क्रेन, स्पीड लेजर गन, टीथर ड्रोन के साथ बॉडी वार्न कैमरों, डेसीबल मीटर और ब्रेथ एनालाइजर जैसे उपकरणों से लैस किया गया है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पूरे प्रदेश में लगभग 167 ब्लैक स्पॉट और 32 हॉट स्पॉट का सुधार किया गया है।

साथ ही 333 चौराहों और लगभग 1766 टीवाई जंक्शन पर बेलमाउथ का निर्माण और जरूरी ट्रैफिक कॉमिंग मिजर्स किये गये हैं। इसी का परिणाम है कि सीएम योगी (CM Yogi) के शासन काल में जहां एक ओर प्रदेश में हाई-वे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ रहा है लेकिन साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी तुलनात्मक रूप से कमी आई है।

Tags: Lucknow Newssmart city
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई

Next Post

युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा, यूपी में 250 आईटीआई को किया जा सकता है अपग्रेड

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
250 ITI can be upgraded in UP

युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा, यूपी में 250 आईटीआई को किया जा सकता है अपग्रेड

यह भी पढ़ें

WHO

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लॉकडाउन खोलना होगा विनाशकारी : WHO

01/09/2020
Nia sharma

पूल किनारे पंजाबी गाने पर झूमती हुई बोलीं निया शर्मा-हर दिन बर्थडे नहीं आता

19/09/2020

डेल्टा प्लस को लेकर CM योगी ने दिए सावधानी बरतने के निर्देश

02/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version