• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुड़ी पड़वा कब है, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Writer D by Writer D
29/03/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Gudi Padwa

Gudi Padwa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के त्योहार का खास महत्व है। गुड़ी पड़वा का त्योहार हर साल चैत्र मास के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार पर महाराष्ट्र में बहुत अधिक धूम देखने को मिलती है। इस दिन लोग घर की सफाई करते हैं। नए पारंपरिक वस्त्र पहनते हैं। पारंपरिक खाना बनाते और खाते हैं। घर में रंगोली बनाते हैं। महाराष्ट्र में इस पर्व को नए साल के शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी की पूजा का विधान

गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) पर भगवान विष्णु के साथ-साथ ब्रह्मा जी की पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, जो भी इस दिन भगवान का पूजन करता है और साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करता है, उसे पूरे साल भगवान से खुशियों और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है। यही नहीं विधि-विधान से भगवान का पूजन करने पर सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए।

कब है गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) ?

हिंदू पंचांग के अनुसार,चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 30 मार्च दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य होती है। इसलिए गुड़ी पड़वा का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि भी इसी दिन से शुरू हो रही है।

गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के दिन क्या करें?

गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शरीर पर उबटन लगाना चाहिए फिर स्नान करना चाहिए। पहले गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी की विधि -विधान से पूजा करनी चाहिए। 108 बार ॐ ब्रह्मणे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही मां दुर्गा का ध्यान लगाना चाहिए। पूजा से पहले पूजा के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए। नीम के पत्ते का चूर्ण बनाकर उसमें नमक, हींग, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन और मिश्री डालकर खाना चाहिए। दुकान या व्यापार वाली जगह के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ हरिद्रा के कुछ दाने डाल देने चाहिए। इस दिन गुड़ी नाम की ध्वजा फहरानी चाहिए।

गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के दिन न करें ये काम?

गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए। साथ ही दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। पूजा-पाठ में गलतियां नहीं करनी चाहिए। दिन में सोना नहीं चाहिए। इस दिन मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

Tags: gudi padwa
Previous Post

शनि अमावस्या आज, न्याय के देवता को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Next Post

हनुमान जयंती कब है, जानें पूजा विधि व महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Lice
फैशन/शैली

बच्चों के सिर पर पड़ गई है जूं, ये नुस्खा खत्म कर देगा समस्या

16/08/2026
Dates
फैशन/शैली

बच्चों को खजूर खिलाने पर मिलेंगे दोगुने फायदे

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
Earings
फैशन/शैली

ईयररिंग को बनाएं अपनी ब्यूटी का हिस्सा, देखें लेटेस्ट डिजाइन

16/08/2026
Next Post
Hanuman Jayanti

हनुमान जयंती कब है, जानें पूजा विधि व महत्व

यह भी पढ़ें

भारत और ब्रिटेन में जल्द मुक्त व्यापार समझौता

भारत और ब्रिटेन जल्दी मुक्त व्यापार समझौता करने के पक्ष में

25/07/2020
Sex racket

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 युवतियों को कराया मुक्त

26/06/2021

दोबारा पीएम नहीं बन पाएंगे मोदी, चुनाव के बाद अडानी पर ईडी करेगी पूछताछ : राहुल

27/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version