• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक सच्चे किसान नेता हैं…, सुप्रीम कोर्ट ने की डल्लेवाल की तारीफ

Writer D by Writer D
29/03/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Jagjit Singh Dallewal

Jagjit Singh Dallewal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। किसान आंदोलन में चर्चा का केंद्र रहने वाले जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) ने शुक्रवार को अपना अनशन खत्म कर दिया है। इसी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल की तारीफ की है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जगजीत सिंह डल्लेवाल की तारीफ करते हुए कहा “बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के वो वास्तविक नेता” हैं। डल्लेवाल ने 19 मार्च को पुलिस कार्रवाई में हिरासत में लिए गए किसान नेताओं की रिहाई के बाद पानी पीकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को खत्म किया।

जगजीत सिंह डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। वो 4 महीने 11 दिन से भूख हड़ताल पर थे। वो MSP समेत विभिन्न उपायों की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे। हालांकि, डल्लेवाल ने हरियाणा के साथ राज्य के सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद अनशन खत्म करने से मना कर दिया था, लेकिन जब शुक्रवार को हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को रिहा किया गया तो डल्लेवाल ने भी अपना अनशन तोड़ दिया।

कोर्ट ने की डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) की तारीफ

किसान नेता डल्लेवाल (Jagjit Singh Dallewal) की सराहना करते हुए अदालत ने कहा कि वह एक सच्चे किसान नेता हैं, जिन्होंने बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के समुदाय के वास्तविक मुद्दों को उठाया है। इसी के बाद कोर्ट ने आगे कहा, हम जानते हैं कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि किसानों की शिकायतों का समाधान हो, हम किसी आइवरी टावर में नहीं बैठे हैं, हम सब कुछ जानते हैं। साथ ही अदालत ने डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करने के लिए कदम नहीं उठाने के लिए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ शुरू की गई अवमानना ​​​​कार्यवाही भी रद्द कर दी है।

पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने शुक्रवार को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की बेंच को सूचित किया कि राज्य ने नेशनल हाईवे खोल दिया है। पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान पिछले साल 13 फरवरी से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी के बाद 19 मार्च को बॉर्डर को खोला गया है। बॉर्डर खोले जाने के एक्शन के दौरान ही कई किसान नेताओं को हिरासत में भी लिया गया था।

खत्म हुआ किसान नेता डल्लेवाल का अनशन, 4 महीने से थे भूख हड़ताल पर

गुरमिंदर सिंह ने कोर्ट को बताया कि डल्लेवाल, पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने शुक्रवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म की। गुरमिंदर सिंह ने आगे कहा, डल्लेवाल ने पानी पी कर अपनी हड़ताल तोड़ी है।

Tags: delhi newsJagjit Singh DallewalNational newsSupreme Court
Previous Post

26/11 हमले के हीरो का बनेगा स्मारक, महाराष्ट्र सरकार ने किया ऐलान

Next Post

Ghibli स्टाइल ट्रेंड में शामिल में हुए PM Modi, तस्वीरों में देखें ‘नए भारत’ का सफर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री

15/08/2026
CM Vishnudev Sai honored officers and employees of police and city army.
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

15/08/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the photography exhibition
छत्तीसगढ़

देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री साय

15/08/2026
Governor-CM Dhami released the book 'Devbhoomi Samvad' and 'The Governor'
उत्तराखंड

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि संवाद’ और ‘द गवर्नर’ पुस्तक का किया विमोचन

15/08/2026
Next Post
PM Modi joins the Ghibli style trend

Ghibli स्टाइल ट्रेंड में शामिल में हुए PM Modi, तस्वीरों में देखें ‘नए भारत’ का सफर

यह भी पढ़ें

kiara advani

दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से जलती हैं कियारा आडवाणी

28/11/2020
Papaya Leaf Juice

डेंगू से बचाव में कारगर है ये जूस, ऐसे करें तैयार

11/08/2025
राजीव कपूर Rajeev Kapoor

‘याद तेरी आएगी मुझको बड़ा सताएगी…’

09/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version