• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Yoga for One Earth One Health…, पीएम मोदी ने किया योगा थीम की घोषणा

Writer D by Writer D
30/03/2025
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi announced the yoga theme

PM Modi announced the yoga theme

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को आगामी योग दिवस 2025 (Yoga Day) की थीम की घोषणा कर दी है। इस बार योग दिवस की थीम है- Yoga for One Earth One Health’। इसका ऐलान पीएम मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में की है। आइये जानते हैं कि पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में क्या-क्या कहा।

मन की बात के 120वें एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है और आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है। 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी। यानी ये पूरा महीना त्योहारों का है। मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘युवा साथियों, मैं आज आपसे MY-Bharat के उस खास कैलेंडर की भी चर्चा करना चाहूंगा, जिसे इस समर वेकेशन के लिए तैयार किया गया है। मैं इस कैलेंडर से कुछ अनूठे प्रयासों को साझा करना चाहता हूं। MY-Bharat के स्टडी टूर में आप ये जान सकते हैं कि हमारे ‘जन औषधि केंद्र’ कैसे काम करते हैं। आप जीवंत गांव  अभियान का हिस्सा बनकर सीमावर्ती गांवों में एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं।’

पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘मन की बात’ में एक बार फिर जल संरक्षण पर ज़ोर देते हुए कहा, ‘बारिश की बूंदों को संरक्षित करके हम बहुत सारा पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं। पिछले कुछ सालों में इस अभियान के तहत देश के कई हिस्सों में जल संरक्षण के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मैं आपको एक दिलचस्प आंकड़ा देता हूं। पिछले 7-8 साल में नए बने टैंक, पॉन्ड (Pond) और अन्य जल पुनर्भरण संरचना (water recharge structure) से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर उससे भी ज्यादा पानी का संरक्षण हुआ है।’

RSS भारत की अमर संस्कृति का अक्षय वट: पीएम मोदी

उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स का जिक्र भी किया और कहा, ‘कुछ ही दिन पहले सम्पन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स में एक बार फिर खिलाड़ियों ने अपनी लगन और प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया। इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया। इससे पता चलता है कि पैरा स्पोर्ट्स कितना पॉपुलर हो रहा है। मैं खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।’

योग दिवस 2025 को लेकर क्या-क्या बोले पीएम मोदी (PM Modi) 

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में कहा, ‘योग दिवस में अब 100 दिन से भी कम समय रह गया है। साल 2025 के योग दिवस की theme रखी गई है, ‘Yoga for One Earth One Health’ यानि हम योग के जरिए पूरे विश्व को स्वस्थ बनाने की कामना करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘योग और पारंपरिक औषधियों (traditional medicine) को लेकर पूरी दुनिया में जिज्ञासा बढ़ रही है। बड़ी संख्या में युवा योग और आयुर्वेद को wellness का एक बेहतरीन माध्यम मानकर इसे अपना रहे हैं।’

Tags: pm modiyoga day 2025yoga theme 2025
Previous Post

107 साल के इतिहास में पहली बार PUSU प्रेसिडेंट बनी छात्रा, ABVP की मैथिली मृणालिनी ने मारी बाजी

Next Post

योगी सरकार की सख्ती से यूपी में घटे 85 फीसदी तक अपराध

Writer D

Writer D

Related Posts

Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

31/05/2026
Main Slider

विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : पुष्कर सिंह धामी

31/05/2026
Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार की सख्ती से यूपी में घटे 85 फीसदी तक अपराध

यह भी पढ़ें

Sawan

पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत, तो जान लें इसके नियम

11/07/2025
CM Dhami

नेशनल गेम्स: वालंटियर पंजीकरण में उछाल, 10 हजार का आंकड़ा पार

18/12/2024
सैफई अस्पताल

इटावा : कोरोना संक्रमित महिला ने की आत्महत्या, बेटे ने अस्पताल पर लगाया आरोप

08/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version