• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

Writer D by Writer D
26/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
cotton clothes

cotton clothes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों के मौसम में पसीना बहुत आता हैं जिसके चलते कपड़े पहनना भी एक बड़ी चुनौती लगती हैं। ऐसे में इन दिनों में कॉटन के कपड़े (Cotton Clothes) पहनना बहुत पसंद किया जाता हैं जिसमें अन्य कपड़ों से आराम रहता हैं। कॉटन सबसे आरामदायक और लोकप्रिय फैब्रिक्स में से एक है। इतना ही नहीं आरामदायक होने के साथ ही कॉटन के कपड़े दिखने में भी बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कॉटन के कपड़े पहनने के शौकीन लोग इनको खरीद तो लेते हैं लेकिन इनकी सही देखभाल नहीं होने के कारण कुछ समय बाद इनकी चमक और क्वालिटी खराब होने लगती हैं। इनकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। खासतौर पर जब आप अपने कॉटन के कपड़ों (Cotton Clothes) को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कॉटन के कपड़ों की सही से सार-संभाल करने से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में…

पहनने के लिए सही मौसम

कॉटन के कपड़ों (Cotton Clothes) को पहनने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियां है। ये लाइटवेट कपड़े गर्मियों के मौसम में आपको सहज रखने में मदद करते हैं। सूती कपड़ों के फैब्रिक और रंग को बरकरार रखने के लिए इन्हें बारिश में पहनने से बचें।

धोने का सही तरीका

जब हम बाजार से कॉटन के कपड़े (Cotton Clothes) खरीदते हैं, तो इन कपड़ों में लगा हुआ लेबल हमें इन्हें धोने के तरीके के बारे में बताता है। जो लोग 100 % कॉटन पहनना पसंद करते हैं। उन लोगों को इन कपड़ों को ड्राई क्लीन ही करवाना चाहिए। इसके अलावा कपड़े में लगे हुए लेबल पर इन्हें धोने के लिए पानी का सही टेंपरेचर भी बताया जाता है।

सुखाने का तरीका

बहुत से लोग अपने कपड़ों को धोने के बाद सीधे धूप में सुखा देते हैं, लेकिन इससे कपड़े खराब हो सकते हैं। खास तौर पर कॉटन के कपड़ों को धोने के बाद सीधे धूप में नहीं सूखाना चाहिए। कॉटन के कपड़ों (Cotton Clothes) को धोने के बाद हमें इन्हें छांव में सुखाना चाहिए।

प्रेस करने का सही तरीका

आजकल बाजारों में कई तरह की हाई टेक्नोलॉजी वाली प्रेस मिल जाती हैं। इन प्रेस में अलग-अलग तरह के कपड़ों को इस्त्री करने के लिए अलग-अलग मोड दिए होते हैं। यदि आप अपने कॉटन के कपड़ों को साधारण प्रेस से इस्त्री करते हैं, तो आपको थोड़ा सावधानी रखने की जरूरत है। इन कपड़ों में इस्त्री करने के लिए प्रेस को ज्यादा गर्म ना करें, नहीं तो कॉटन के कपड़े इसमें चिपक सकते हैं। साथ ही अच्छा होगा कि कॉटन के कपड़ों में प्रेस करते वक्त उन्हें हल्का गीला रखें।

रखने का सही तरीका

कुछ लोग अपने कॉटन के कपड़ों (Cotton Clothes) को अन्य कपड़ों की तरह ही अपनी अलमारी में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से कॉटन के कपड़े अगली बार पहनने के लायक नहीं रह जाते। इऩ कपड़ों को रखने के लिए आप इन्हें इस्त्री करने के बाद किसी अखबार में लपेट कर अलमारी में रख सकते हैं। ऐसा करने से यह सुरक्षित रहेंगे।

रंगों का रखें ध्यान

कपड़ों को साफ करने के लिए हम अक्सर ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ब्लीच कॉटन के रंग को बेकार कर सकती है। कॉटन के कपड़ों में कम से कम ब्लीच का इस्तेमाल करें। इससे उनके रंग पर असर पड़ता है। इसलिए अगर आप ब्लीच से कॉटन के कपड़ों का रंग नहीं खराब करना चाहते हैं और फिर भी कपड़ों की चमक को बरकरार रखना चाहते हैं, तो ब्लीच की जगह कलर सेफ ऑल्टरनेटिव का इस्तेमाल करें जो रंगों को फीका नहीं पड़ने देंगे।

दागों से सुरक्षा

कॉटन पर आसानी से दाग लग जाते हैं इसलिए जब कॉटन के कपड़े पहनें तो हाई एल्कालाइन परफ्यूम, डियोडरेंट्स आदि से दूर रहें। इनसे कपड़ों पर पैच बन जाते हैं। दाग-धब्बों को हटाने के लिए, कपड़ों को तुरंत पानी से धो लें और इन्हें धोने से पहले थोड़े डिटर्जेंट में भिगो दें। अगर कॉटन के कपड़े पर दाग लग गया हो तो उसे नेचुरली नींबू और विनेगर की मदद से छुड़ाने की कोशिश करें। कॉटन के कपड़ों को ज्यादा रगड़ें भी नहीं वरना उनमें रोए उठने लगते हैं, जो आपके आउटफिट को ओल्ड लुक देते हैं।

Tags: cotton clotheshousehold hackshousehold tipssummer tips
Previous Post

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

Next Post

इनमें छिपे है आपकी खूबसूरती के कई राज

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Maulana Razavi demanded an investigation from CM Yogi.
Main Slider

वक़्फ बोर्ड में राम मंदिर से भी बड़ा घोटाला, मौलाना रजवी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

14/07/2026
Controversial posters of Mulayam Singh and Akhilesh Yadav were put up in Mathura.
Main Slider

 ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’ मथुरा में विवादित पोस्टर पर महा-बवाल, सपा नेताओं में भारी आक्रोश

14/07/2026
Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Next Post
egg shell

इनमें छिपे है आपकी खूबसूरती के कई राज

यह भी पढ़ें

Angie Stone

फिल्म इंडस्ट्री मरीन छाया मातम, इस फेमस सिंगर की सड़क हादसे में मौत

02/03/2025
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह मामले में पिता ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया केस

29/07/2020
Mithun Chakraborty

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

10/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version