• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूर्य किरणों से रामलला का हुआ तिलक, वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर का परिसर हुआ भक्तिमय

Writer D by Writer D
06/04/2025
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, धर्म
0
Ramlala is anointed with sunrays

Ramlala is anointed with sunrays

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी में रामजन्मोत्सव पर आस्था का सैलाब बह रहा है। राम मंदिर में प्राकट्य आरती हुई। अयोध्या के राम मंदिर में आज राम लला (Ramlala) का अभिषेक सूर्य किरणों से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर का परिसर भक्तिमय हो गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान राम और माता सीता के जयकारे लगाए।

मुख्य पर्व पर इस सूर्याभिषेक का सजीव प्रसारण दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया जिसके द्वारा पूरी दुनिया में इसे देखा जा सका।

#WATCH | Surya Tilak on Ram Lalla’s forehead at the Ram Janmabhoomi Temple on the occasion of #RamNavami pic.twitter.com/jmtmldlWxM

— DD News (@DDNewslive) April 6, 2025

परम पिता के अवतरण के साक्षी बनने और उनकी झलक पाने को आतुर श्रद्धालु अयोध्या में हैं। उधर राम मंदिर से लेकर वैष्णव परम्परा के सभी मंदिरों में प्राकट्‌योत्सव का उल्लास है। राम नवमी के पर्व पर मध्याह्न ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला (Ramlala) का प्राकट्य हुआ। रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। पूरी भव्यता से राम मंदिर सजा है। दर्शनार्थियों के लिए रेड कारपेट बिछाई गई है। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन-कीर्तन हो रहे हैं।

रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब, रामलला को लगेगा 3 लाख लड्डुओं का भोग 

इस अलौकिक क्षण में भगवान (Ramlala) के प्राकट्य की आरती हुई। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से भगवान का अभिषेक किया। राम मंदिर में सूर्य तिलक की तैयारियों के लिए इसरो व सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की टीम ने यहां डेरा डाल रखा था। मुख्य पर्व पर इस सूर्याभिषेक का सजीव प्रसारण दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया जिसके द्वाया पूरी दुनिया में इसे देखा जा सका।

इस तरह हुआ सूर्य तिलक

मंदिर के ऊपरी हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की किरणें गिरीं। यहां से परावर्तित होकर पीतल के पाइप में पहुंचीं। पाइप में लगे दर्पण से टकराकर किरणें 90 डिग्री कोण में बदल गई। लंबवत पीतल के पाइप में लगे तीन लेंसों से किरणें आगे बढ़ते हुए गर्भगृह में लगे दर्पण से टकराईं। यहां से 90 डिग्री का कोण बनाकर 75 मिलीमीटर टीके के रूप में रामलला के ललाट को सुशोभित किया।

Tags: ayodhyaram mandirRam NavamiRamlala
Previous Post

डिलीवरी के लिए महिला को बताया HIV पॉजिटिव, प्राइवेट हॉस्पिटल ने इलाज के नाम पर वसूले 80 हजार

Next Post

कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृ शक्ति की आराधना

Writer D

Writer D

Related Posts

Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
curry leaves
फैशन/शैली

यहां लगाएं करी पत्ते का पौधा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

16/05/2026
Next Post
CM Yogi did Kanya Pujan

कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृ शक्ति की आराधना

यह भी पढ़ें

Asaram Bapu

जेल में बंद आसाराम की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

10/10/2025
Hamas shoots eight people in the street

गाज़ा में दहशत का तांडव! सड़क पर लाइन में खड़ा कर 8 लोगों को गोली मारी

16/10/2025
madras high court

जब रैलियां हो रही थीं, तब क्या चुनाव आयोग अधिकारी दूसरे ग्रह पर थे : हाईकोर्ट

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version