• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खां पर फिर कानूनी शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी के 416 करोड़ का हिसाब नहीं

Writer D by Writer D
14/10/2026
in उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Azam Khan

Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर: मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में खर्च हुई रकम को लेकर नया मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 416.14 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब नहीं मिलने के आरोप में सपा नेता आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। ईडी की ओर से दी गई शिकायत में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं का इस्तेमाल किया गया है। एफआईआर में कुल पांच आरोपियों का नाम शामिल है।

ईडी के लखनऊ जोनल कार्यालय के उप निदेशक पीयूष एस. थोरेट की ओर से दर्ज कराए गए मामले में विश्वविद्यालय परिसर की इमारतों के निर्माण खर्च पर सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन भवनों की निर्माण लागत 494.46 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि वर्ष 2013-14 से 2024-25 के आयकर रिटर्न में 78.32 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च ही दर्ज किया गया। इस तरह दोनों के बीच 416.14 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि निर्माण पर खर्च हुई बाकी रकम कहां से आई।

सरकारी ठेकों से जुड़ी रकम पर ED की नजर

ईडी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकारी कामों के ठेके लेने वाले ठेकेदारों ने विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण सामग्री पहुंचाई थी। इस सिलसिले में एक कंपनी के प्रबंध निदेशक के बयान का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को 2013-14 से 2016-17 के बीच करीब 186 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके मिले थे।

ईडी का आरोप है कि ठेकों से मिली रकम का लगभग 30 प्रतिशत विश्वविद्यालय के निर्माण में लगाया गया। इस आधार पर कंपनी के जरिए करीब 55.8 करोड़ रुपये की सरकारी धनराशि इस्तेमाल किए जाने का संदेह जताया गया है। एजेंसी इस रकम और निर्माण कार्यों के बीच संबंध की जांच कर रही है।

सरकारी खर्च से बने निर्माण पर भी उठे सवाल

ईडी की रिपोर्ट में विश्वविद्यालय परिसर में पंडाल, ओबीसी बालक छात्रावास और अस्पताल के निर्माण का भी जिक्र है। इन कार्यों पर उत्तर प्रदेश जल निगम की एक इकाई के जरिए 23.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात कही गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, पंडाल के निर्माण के लिए जारी शुरुआती शासनादेश में उसका मालिकाना हक संस्कृति विभाग के पास रखने और सरकारी कामों में इस्तेमाल की शर्त थी। लेकिन बाद में शासनादेश में बदलाव कर पंडाल का स्वामित्व विश्वविद्यालय को दे दिया गया। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से विश्वविद्यालय परिसर में 6.60 करोड़ रुपये के काम कराए जाने का भी उल्लेख है। ईडी इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम की धारा 66(2) के तहत पुलिस को सूचना देकर संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद अजीमनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 61, 316(5) और 318(4) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं 7, 13(1)(डी) और 13(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में विश्वविद्यालय के निर्माण खर्च का ब्योरा, सरकारी ठेकों से जुड़ी रकम और सरकारी धन से बने निर्माणों के स्वामित्व से जुड़े सवाल अहम रहेंगे। अभी ये आरोप जांच के दायरे में हैं। पुलिस की जांच और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही मामले में आगे की स्थिति साफ होगी।

Tags: azam khanRampur News
Previous Post

मोदी-योगी सरकार ने करोड़ों गरीबों को पक्की छत के साथ दी गरिमा, टपकती छत के नीचे बीता था मेरा बचपन : पूर्व राष्ट्रपति

Next Post

सपा सरकार में हुई पशुधन भर्ती पर फिर कार्रवाई, पूर्व IAS गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post

सपा सरकार में हुई पशुधन भर्ती पर फिर कार्रवाई, पूर्व IAS गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती swami-nischalananda-saraswati

राजनीति ही नहीं राजनेता भी दिशाहीन : स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

12/02/2021
accident

दर्दनाक : यूपी के इटावा में बस और ट्रक आपस में भिड़े, दस घायल

13/01/2021
savings schemes

स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करना होगा आसान, सिर्फ इस डॉकयुमेंटसे हो जाएगा काम

29/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version