Main Sliderउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम धामी, बोले- उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के पिता स्व. शेर सिंह धामी की आज पांचवी पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा पहुंचकर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा पहुंचकर अपने पिता स्वर्गीय शेर सिंह धामी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां विशना देवी भी उनके साथ नजर आई। सीएम धामी ने पिता द्वारा भारत माता की सेवा में एक सैनिक के रूप में किए गए कार्यों को याद किया।

सीएम धामी (CM Dhami)  ने भावुक होकर कहा कि पिता के जीवन के तीन मूल मंत्र राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ने न केवल उनके एक आदर्श सैनिक बनाया बल्कि हमें भी जीवन में सत्य, सादगी और समर्पण के मूल्य सिखाए। सीएम ने कहा पिता की स्मृतियां मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं और उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति है।

Related Articles

Back to top button