• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दामाद के साथ फुर्र हुई सास की मिली लोकेशन, बेटी ने मां के लिए कह दी ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
10/04/2025
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Saas-Damad Lovestory

Location of mother-in-law who fled with son-in-law found

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास (Mother-in-Law) का पता लगाने में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। दोनों की तलाश में सर्विलांस की मदद ली गई थी। पता चला है कि दोनों उत्तराखंड में हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में सफल रही है कि दोनों बस से अलीगढ़ से उत्तराखंड पहुंचे थे।

अलीगढ़ में एक सास (Mother-in-Law) ने पहले अपने होने वाले दामाद को एक फोन गिफ्ट किया। इसके बाद दोनों ने घंटों फोन पर बात करना शुरू कर दिया। प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि सास ने बेटी की शादी के लिए घर में रखे गहने और नकदी समेटी और दामाद के साथ भाग गई। महिला के पति जितेंद्र ने बताया कि वह उसे शादी का कार्ड देने के लिए अपनी साली के घर भेजकर आए थे। जब वह कार्ड बांटकर लौटे तो देखा कि पत्नी घर पर नहीं थी। पहले तो उन्होंने सोचा कि वह बाजार गई होगी, लेकिन जब घंटों बीत गए तो तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि उसका होने वाला दामाद भी अपने घर से गायब है। इस पर लड़की के घरवालों को शक हो गया कि दोनों साथ ही गए हैं।

जितेंद्र का कहना है कि उसकी पत्नी ने दामाद को एक फोन दिया था, और दोनों 20 घंटे से भी ज्यादा देर तक बातें करते थे। जितेंद्र ने कहा,दामाद जितनी बातें मेरी पत्नी से करता था, उतनी तो अपनी होने वाली पत्नी से भी नहीं करता था। जब उन्होंने दामाद को फोन कर अपनी पत्नी के बारे में पूछा, तो वह पहले इधर-उधर की बातें करता रहा, लेकिन बाद में उसने स्वीकार कर लिया। दामाद ने कहा, बीस साल तुमने रख लिया, बहुत परेशान करते थे, अब इन्हें भूल जाओ।

मौसम हुआ खुशनुमा! लखनऊ को बारिश ने भिगोया, इन जिलों में ओले गिरने के साथ चली धूल भरी आंधी

इस घटना के बाद से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। घर से भागी महिला की हरकत से उसकी बेटी बेहद हैरान और परेशान है। उसे विश्वास नहीं हो रहा कि उसकी अपनी मां ही उसकी खुशियों की दुश्मन बन गई। जहां बेटी अपनी शादी के सपने देख रही थी, वहीं अब मां की इस हरकत ने उसके सारे अरमान चकनाचूर कर दिए हैं।

बेटी अपनी मां से बेहद नाराज़ है। जिस बेटी की शादी होनी थी, उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसे ड्रिप लगी है। उसका कहना है, अब मुझे मां से कोई मतलब नहीं है। बस इतना चाहती हूं कि जो पैसा, सोना-चांदी मां घर से लेकर गई है, वह वापस आ जाए। मां अब जिए चाहे मरे, उससे कोई लेना-देना नहीं है।

बेटी के अनुसार, मां घर से एक-एक पाई लेकर चली गई है। घर में 10 रुपये भी नहीं छोड़े। पूरा घर खाली कर दिया है। लगभग 5 लाख रुपये के गहने और 3।5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुई है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने दोनों की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में ट्रेस की है। बताया जा रहा है कि दामाद पहले वहीं नौकरी करता था। एक पुलिस टीम दोनों को तलाशने के लिए रुद्रपुर रवाना हो चुकी है।

Tags: aligarh newsMother in lawup news
Previous Post

मुख्यमंत्री ने आंधी–बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए

Next Post

फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा और एयरइंडिया के पायलट ने तोड़ दिया दम

Writer D

Writer D

Related Posts

Assam Flood
Main Slider

असम में बाढ़ से हाहाकार: मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 87, 1.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

04/08/2026
DMK leader Udhayanidhi Stalin arrested.
Main Slider

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तमिलनाडु में सियासी बवाल

04/08/2026
Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार, IMSS से 24 घंटे निगरानी और कड़े एक्शन

03/08/2026
UPSIDA
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की औद्योगिक विकास पर बड़ी पहल, यूपीसीडा का 2026-27 का दोगुना बजट मंजूर

03/08/2026
Next Post
Air India

फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा और एयरइंडिया के पायलट ने तोड़ दिया दम

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

नशे का विरोध करने पर की पत्नी की हत्या, कातिल पति को मिली उम्रकैद की सजा

20/09/2021
Arbaaz Khan celebrated his girlfriend Georgia Andreani's birthday

अरबाज खान ने मनाया अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का जन्मदिन

21/05/2021
President

महामहिम ने अपने पैतृक घर को बनाया ‘मिलन केंद्र’, गरीब बेटियों की होगी शादी

03/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version