• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धोनी के हाथ में फिर आई CSK की कमान, पूरे सीजन करेंगे कप्तानी

Writer D by Writer D
10/04/2025
in Main Slider, खेल
0
MS Dhoni

MS Dhoni

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं। आईपीएल 2025 के बीच अचानक एक बार फिर धोनी को चेन्नई की कप्तानी मिल गई है। चेन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी करीब डेढ़ सीजन के बाद फिर से टीम के कप्तान के रूप में लौट रहे हैं। इसकी वजह नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की चोट है, जो अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही धोनी के टूर्नामेंट के बीच से ही रिटायर होने की अटकलों और अफवाहों पर भी अब विराम लग गया है।

फ्रेक्चर के कारण गायकवाड़ बाहर

शुक्रवार 11 अप्रैल को चेन्नई का कोलकाता नाइट राइडर्स से मैच होना है और उससे एक दिन पहले ही टीम में ये बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी। कप्तानी में ये बदलाव ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में चोट के कारण हुआ है। कप्तान और स्टार बल्लेबाज गायकवाड़ को टीम के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहनी में चोट लग गई थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने अगले 2 मैच भी खेले लेकिन अब उनकी कोहनी में फ्रेक्चर पाया गया है, जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

इससे पहले भी धोनी (MS Dhoni) के कप्तान बनने की अटकलें लगाई गई थीं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 अप्रैल को चेन्नई में हुए मुकाबले से पहले भी गायकवाड़ की फिटनेस सवालों के घेरे में थी और माना जा रहा था कि वो उस मुकाबले से बाहर होंगे। ऐसे में धोनी की कप्तान के तौर पर वापसी तय मानी जा रही थी। मगर गायकवाड़ ने वो मैच खेला और उसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मैदान पर उतरे। मगर इन दोनों ही मुकाबलों में वो सिर्फ 6 रन ही बना सके, जिससे ये साफ नजर आता है कि वो शायद पूरी तरह फिट नहीं थे।

मगर अब गायकवाड़ के बाहर होने के बाद स्वाभाविक तौर पर टीम ने धोनी (MS Dhoni) को ही फिर से कप्तान बनाने का फैसला किया, जो इस वक्त चेन्नई की जरूरत भी नजर आ रही है। टीम की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही है और पहले मैच में मिली जीत के बाद से ही लगातार शिकस्त ही मिल रही है। अभी तक 5 मैच खेल चुकी चेन्नई ने लगातार 4 मुकाबलों में हार झेली है और सिर्फ 2 पॉइंट्स के साथ टीम 9वें स्थान पर है

। अब नजरें धोनी पर रहेंगी, जिन्होंने इससे पहले 2022 सीजन में भी बीच में ही कमान संभाली थी। तब रवींद्र जडेजा टीम के कप्तान बने थे लेकिन लगातार हार के बाद उन्हें हटाकर फिर धोनी ने बागडोर संभाल ली थी और अगले सीजन में चेन्नई को चैंपियन बनाया था।

Tags: Chennai Super KingsIPLms dhoni
Previous Post

भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा, एयरपोर्ट पर पहुंचते ही NIA ने किया गिरफ्तार

Next Post

24 घंटे में दें खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Give compensation for damaged crops within 24 hours: CM Yogi

24 घंटे में दें खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi honored six year old 'Mohabbat'

सीएम योगी ने किया ‘मोहब्बत’ को सम्मानित

11/01/2025
Inspector Ajay Pal

थानेदार सहित दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, दरोगा पर हमला कर पिस्टल लूट का मामला

10/11/2022
Murder

भाजपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version