• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से शुरू होगा वैशाख माह, जानें इसका महत्व और इससे जुड़ी मान्यताएं

Writer D by Writer D
13/04/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vaishakh Purnima

Vaishakh Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू कैलंडर के दूसरे महीने वैशाख (Vaishakh Month) को शुभ माना जाता है, जिसमें शुभ कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त मिलते हैं। अक्षय तृतीया का पर्व भी इसी महीने में आता है जिसे बेहद शुभ दिन माना गया है। इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। वैशाख महीना चैत्र माह के बाद आता है। आइए आपको बताते हैं कि वैशाख माह कब से कब तक चलेगा और इसका महत्व क्या बै।

वैशाख मास (Vaishakh Month) आज से शुरू

चैत्र पूर्णिमा के अगले दिन से ही वैशाख महीने की शुरुआत हो जाती है, जो वैशाख पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। इस साल 2025 में वैशाख मास कल यानी 13 अप्रैल 2025 से शुरू होगा, जिसकी समाप्ति 12 मई 2025 को होगी।

इस माह को वैशाख (Vaishakh) क्यों कहा जाता है?

ज्योतिष के अनुसार, हिंदू महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित होते हैं और महीनों का बदलाव चंद्र चक्र पर निर्भर करता है यानी चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है उस महीने का नाम भी उसी नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है। इस प्रकार वैशाख पूर्णिमा को चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में रहते हैं, इसलिए इस महीने को वैशाख कहा जाता है।

वैशाख मास (Vaishakh Month) का महत्व

– वैशाख मास (Vaishakh Month) में भगवान विष्णु की उपासना करने का विशेष महत्व माना जाता है।
– वैशाख मास में अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु ने नर-नारायण, नृसिंह, ह्ययग्रीव और परशुराम जैसे कई अवतार लिए थे।
– ऐसा माना जाता है कि वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी को देवी लक्ष्मी माता सीता के रूप में पृथ्वी से प्रकट हुई थीं।
– पुराणों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि त्रेता युग का आरंभ वैशाख माह से ही हुआ था।

वैशाख माह (Vaishakh Month) में क्यों खुलते हैं देव मंदिरों के कपाट?

वैशाख माह की पवित्रता और दिव्यता के कारण ही वैशाख माह में कई देव मंदिरों के कपाट खोले जाते हैं और कई महोत्सवों का आयोजन किया जाता है। हिंदू धर्म के प्रमुख चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट भी वैशाख माह की अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को तीर्थ धाम पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी निकालने की परंपरा है। वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या को देव वृक्ष वट की पूजा करने की भी परंपरा माना गई है।

Tags: Vaishakh month
Previous Post

जानें पूजा में अक्षत चढ़ानें का महत्व

Next Post

अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी धन की कमी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने किया 6466.37 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

07/04/2026
Main Slider

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

07/04/2026
Next Post
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान, कभी नहीं होगी धन की कमी

यह भी पढ़ें

lohri

कब है लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त और संक्रांति क्षण

07/01/2026
Tiranga Yatra

इस जिले में तिरंगा यात्रा में घुसे शरारती तत्व, पुलिस ने भांजी लाठियां

26/01/2025
Rahul Gandhi

भाजपा सरकार में ‘न्याय की उम्मीद’ करना भी गुनाह, फर्रूखाबाद की घटना पर बोले राहुल गांधी

29/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version