• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वरुथिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, बरसेगी श्री हरि कृपा

Writer D by Writer D
17/04/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Varuthini Ekadashi

Varuthini Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) एक महत्वपूर्ण व्रत है जो वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। वरुथिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। यह व्रत सौभाग्य, धन, समृद्धि और कीर्ति प्रदान करने वाला माना जाता है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है। यह एकादशी उन लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती है।

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 अप्रैल 2025 को शाम 04 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 24 अप्रैल 2025 को दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का व्रत 24 अप्रैल दिन गुरुवार को रखा जाएगा। इसके व्रत का पारण अगले दिन 25 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 46 मिनट से 08 बजकर 23 मिनट पर किया जाएगा।

वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) व्रत विधि

– दशमी तिथि के दिन सूर्यास्त से पहले भोजन कर लें और रात्रि में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
– एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।
– भगवान विष्णु की पूजा करें, उन्हें फल, फूल, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
– दिन भर निराहार रहें या केवल फलाहार करें। अनाज का सेवन वर्जित है।
– रात में जागरण करें और भगवान विष्णु के भजन-कीर्तन करें।
– द्वादशी के दिन सुबह स्नान के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान-दक्षिणा दें।
– इसके बाद व्रत का पारण करें और इसके बाद गरीबों को दान अवश्य करें।

वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) के दिन करें ये उपाय

– मान्यता है कि भगवान श्री विष्णु की पूजा में शंख का प्रयोग अत्यधिक शुभ और फलदायी माना गया है। वरुथिनी एकादशी के दिन यदि शंख से भगवान श्री विष्णु की मूर्ति को स्नान कराया जाए और उनकी पूजा में शंख को पूजित करने के बाद बजाया जाए तो श्री हरि शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और साधक को मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं।
– वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) के दिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में प्रयोग लाएए जाने वाले शंख में गंगाजल भर कर यदि पूरे घर में छिड़का जाए तो घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती और सकरात्मक ऊर्जा के साथ सुख-सौभाग्य का वास बना रहता है।
– वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु को शीघ्र प्रसन्न करने और उनसे मनचाहा वर पाने के लिए उनकी पूजा में लगाए जाने वाले भोग में तुलसी के पत्ते को जरूर चढ़ाएं, जिसे हिंदू धर्म में विष्णुप्रिया कहा गया है।
– हिंदू मान्यता है कि भगवान श्री विष्णु की पूजा में पीले रंग की चीजों का प्रयोग बेहद बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में वरुथिनी एकादशी व्रत वाले दिन न सिर्फ भगवान श्री विष्णु की पूजा में पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग के फूल, पीले रंग का चंदन, पीले रंग के फल, और पीले रंग की मिठाई अर्पित करें बल्कि स्वयं भी पीले रंग के वस्त्र पहनने का प्रयास करें।
– वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) के दिन भगवान श्री विष्णु की कृपा पाने के लिए गाय के दूध से बने घी का दीया जलाकर पूजा एवं आरती करना चाहिए। मान्यता है कि एकादशी की पूजा में इस उपाय को करने पर शीघ्र ही हरि कृपा बरसती है।

Tags: Varuthini Ekadashi
Previous Post

गर्मियों में सिर की खुजली से है परेशान, दूर करने के लिए करें ये उपाय

Next Post

पहली बार रखने जा रही है वट सावित्री व्रत, यहां जानें पूरी जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jade Plant
धर्म

घर में लगा ले ये जादुई पौधा, नहीं होगी धन की कमी

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Next Post
Vat Savitri Vrat

पहली बार रखने जा रही है वट सावित्री व्रत, यहां जानें पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अलवर में बोले योगी- बुलडोजर दुश्मनों के खिलाफ शस्त्र भी है और विकास के लिए रास्ता भी है

01/11/2023
missile

पाकिस्तान में गिरी भारत की मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह

11/03/2022
Ajay Devgan announced his digital debut

अजय देवगन ने किया अपने डिजिटल डेब्यू का एलान, टीजर देख बेकाबू हुए फैंस

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version