• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेना का जवान राजौरी से गिरफ्तार, यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को दी थी ट्रेनिंग

Writer D by Writer D
17/04/2025
in पंजाब
0
Grenade Attack

grenade attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालंधर। जालंधर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है, जिस पर पिछले महीने 15-16 मार्च की रात को जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने (Grenade Attack) वाले आरोपी को ट्रेनिंग देने का आरोप है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी जवान की पहचान कांस्टेबल सुखचरण सिंह के रूप में हुई है।

पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों के हवाले से खबर है कि जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना का जवान यूट्यूबर रोजर संधू पर ग्रेनेड हमले (Grenade Attack) में भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जवान जिसकी पहचान 30 साल के सिपाही सुखचरण सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई, वह मूलरूप से पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला। उसे राजौरी से गिरफ्तार किया गया। इस हमले की जिम्मेदारी एक पाकिस्तानी गैंगस्टर ने ली थी।

ऑनलाइन के जरिए ग्रेनेड फेंकने (Grenade Attack) की दी ट्रेनिंग

सुखचरण सिंह पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को ऑनलाइन ग्रेनेड फेंकने (Grenade Attack) और इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी, जिसके बाद पिछले महीने 15-16 मार्च को जालंधर में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला किया। ये जवान वर्तमान में राजौरी स्थित 163 इन्फेंट्री ब्रिगेड में तैनात था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने जवान के खिलाफ मिले सबूतों के बारे में सेना के अधिकारियों को बता दिया है और उन्होंने आरोपी को हमारी हिरासत में सौंप दिया है।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी। उसने पहले आरोपी को डमी ग्रेनेड के माध्यम से ट्रेनिंग दी और फिर असली ग्रेनेड का उपयोग कैसे किया जाए, ये भी सिखाया।

AAP के वरिष्ठ नेता के घर सीबीआई की रेड, AAP बोली- फिर से शुरू हो गया बीजेपी का गंदा खेल

जालंधर पुलिस आरोपी सुखचरण सिंह को पकड़ने के लिए 2 दिन पहले राजौरी पहुंची और उसे साथ लेकर लौटी। जालंधर लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “चूंकि वह एक सैनिक है, इसलिए वह ऐसे हथियारों और गोला-बारूद के इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी है। हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ के दौरान उसकी संलिप्तता के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी।” इससे पहले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रोजर संधू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Tags: Grenade Attackjalandhar newsyou tuber rojer sandhu
Previous Post

AAP के वरिष्ठ नेता के घर सीबीआई की रेड, AAP बोली- फिर से शुरू हो गया बीजेपी का गंदा खेल

Next Post

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

CM भगवंत मान के OSD पर भ्रष्टाचार के आरोप, CBI करेगी जांच

05/10/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
Next Post
CM Yogi

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

फुरकान अंसारी

राहुल गांधी को राजनीतिक सलाहकार रखने की जरूरत है : फुरकान अंसारी

18/11/2020
Shubh Muhurat

जानें जून में कब बजेगी शहनाई, यहां देखें विवाह, मुंडन के शुभ मुहूर्त

02/06/2022
rakesh and shamita

शमिता के लिए कैसा महसूस करते हैं राकेश? नेहा भसीन से खोली दिल की बात

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version