• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने चंदौली से आए दो दिव्यांगों को दी इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉकिंग स्टिक

Writer D by Writer D
17/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता गुरुवार को उनके आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में देखने को मिला। जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से 112 नागरिक अपनी समस्यायें लेकर आये, जिसमें से विभिन्न जन समस्याओं के 88 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने दो दिव्यांगजनों को अपने हाथ से इलेक्ट्रॉनिक सेंसर युक्त स्टिक दी और कार्यक्रम में आये बच्चों को टॉफी, चाकलेट भी बांटी। जनता दर्शन कार्यक्रम के पीछे मुख्यमंत्री की मंशा शीर्ष अधिकारियों को जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ संतुष्टिपरक एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का संदेश देना था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यमंत्री की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता तब देखने को मिली, जब उन्होंने स्वयं अपने हाथ से दो दिव्यांगजनों (राजेश और चंद्रशेखर) को इलेक्ट्रॉनिक सेंसर युक्त स्टिक दी और उन्हें इसका उपयोग करना सिखाया। मुख्यमंत्री ने चंदौली से आए एक दिव्यांग द्वारा पेंशन की बात सुनी और संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर तत्काल केवाईसी करवाई। साथ ही अविलंब दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित कराया।

जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये 112 नागरिकों ने अपनी समस्याओं के 88 प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री के सम्मुख रखे। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जन समस्याओं के प्रति अधिकारियों की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिये। जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वरासत, अवैध कब्जा, पैमाइश से सम्बंधित 23 आवेदन राजस्व परिषद के अध्यक्ष को सौंपा। तो वहीं पुलिस से जुड़े 23 प्रकरणों को पुलिस महानिदेशक और विवेकाधीन कोष, शादी अनुदान आदि से संबंधित 17 आवेदन अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) को सौंपे। इसी प्रकार विभिन्न प्रकरणों के 25 मामले मुख्य सचिव महोदय को तत्काल कार्रवाई के लिए दिये गये।

आज के जनता दर्शन में आये आवेदनों में शादी अनुदान के लिए अनुरोध, आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन दिलाने के भी सम्मिलित थे। जिसमें से एक प्रकरण, बिजली बिल अधिक आने का था तथा एक अन्य प्रकरण राजधानी लखनऊ में गृहकर से सम्बंधित था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उक्त दोनों प्रकरणों के समाधान कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में विभाग के अधिकारियों को सुनियोजित व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। जनता दर्शन के पीछे मुख्यमंत्री जी की मंशा थी कि शीर्ष अधिकारी स्वयं जनता की समस्याओं से मुखातिब हों और यह सुनिश्चित करायें कि उनके प्रकरणों का संतुष्टिपरक निस्तारण तय समयसीमा के भीतर होना सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव गृह, अध्यक्ष राजस्व परिषद के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiYogi News
Previous Post

सेना का जवान राजौरी से गिरफ्तार, यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को दी थी ट्रेनिंग

Next Post

यूपी में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, 3 दिनों तक बारिश-आंधी का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
Rain

यूपी में फिर मौसम लेगा यू-टर्न, 3 दिनों तक बारिश-आंधी का अलर्ट

यह भी पढ़ें

Road Accident

दाह संस्कार से लौट रही डीसीएम पलटी, 27 लोग घायल, 12 की हालत नाजुक

27/08/2022
makhana kheer

नवरात्रि पर मखाने से खीर के अलावा बनाएं ये 2 बेहतरीन डिश

08/10/2021
CM Dhami

वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस प्लान बना रही है सरकार : धामी

23/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version