• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास के नक्शे पर और निखरेगा गोरखपुर

Writer D by Writer D
17/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Gorakhpur

Gorakhpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखपुर (Gorakhpur) को विकास के नक्शे पर सतत निखारने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वह शनिवार को गोरखपुर (Gorakhpur) को करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत वाली 147 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 438 करोड़ 38 लाख 7 हजार रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 1060 करोड़ 98 लाख 83 हजार रुपये की 95 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह समारोह मानबेला में होगा।

लोकार्पण और शिलान्यास की अनेक ऐसी परियोजनाएं हैं जिनसे जिले की रोड कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई मिलेगी। इनमें एक महत्वपूर्ण फोरलेन का प्रोजेक्ट भी शामिल है। उपहारों की बौछार वाली श्रृंखला में अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत सीवरेज की 233 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की सीवरेज परियोजना का लोकार्पण होना है। ढांचागत बुनियादी सुविधाओं की अनेक परियोजनाओं की श्रृंखला में जिले के बांसगांव क्षेत्र को मुख्यमंत्री के हाथों 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय का भी उपहार मिलेगा। मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर को अपग्रेड करने के कार्य और जिला अस्पताल के विस्तार कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास की कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

19 अप्रैल को लोकार्पण की प्रमुख परियोजनाएं

-लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14, यूपी जलनिगम नगरीय, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल और यूपी सिडको की कुल 52 परियोजनाएं, लागत 438 करोड़ 38 लाख 7 हजार रुपये।

19 अप्रैल को शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं

-लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, प्रांतीय खंड, भवन खंड, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14 व यूनिट-42, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल, यूपी सिडको और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की कुल 95 परियोजनाएं, लागत 1060 करोड़ 98 लाख 83 हजार रुपये।

ये सौगात होगी खास (लागत 10 करोड़ रुपये से ऊपर)

-रामगढ़ताल परियोजना आंतरिक मार्ग (नौकायन से देवरिया बाइपास शिवमंदिर तथा वाणिज्य कर भवन तक) फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 67 करोड़ 34 लाख 88 हजार।

-कौड़ीराम-गजपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 30 करोड़ 52 लाख 65 हजार रुपये।

-बांसगांव में 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय के भवन का लोकार्पण, लागत 13 करोड़ 89 लाख 58 हजार रुपये।

-अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी-2 (पार्ट प्रथम) का लोकार्पण, लागत 223 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपये।

-सहजनवा स्थित भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के परिसर में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, लागत 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये।

-कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास, लागत 304 करोड़ 39 लाख 8 हजार रुपये।

-भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 81 करोड़ 1 लाख 11 हजार रुपये।

-शंकरपुर-कम्हरियाघाट मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 17 करोड़ 23 लाख 6 हजार रुपये।

-हर्रैया, भिलौरा, पेवनपुर, अहिरौली, छपिया, तालनवर होते हुए एकला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 24 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपये।

-जगदीशपुर सरैया ब्लॉक होते हुए देवरिया फोरलेन तक मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 24 करोड़ 83 लाख 92 हजार रुपये।

-भटहट, बैलों, पिपराइच मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 14 करोड़ 70 लाख 96 हजार रुपये।

-जगतबेला-डोमिनगढ़ रेलखंड के रहमत नगर माधवपुर रोड पर रेल उपरिगामी सेतु का शिलान्यास, लागत 132 करोड़ 60 लाख 78 हजार रुपये।

-बैरियाखास राप्ती नदी पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास, लागत 71 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपये।

-जिला अस्पताल में वृहद सुधार-विस्तार कार्य का शिलान्यास, लागत 21 करोड़ 96 लाख 28 हजार रुपये।

-बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर लेवल 2 को लेवल 1 में परिवर्तित करने के कार्य का शिलान्यास, लागत 38 करोड़ 1 लाख 15 हजार रुपये।

-शहरी क्षेत्र में भजन संध्या स्थल के निर्माण का शिलान्यास, लागत 12 करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपये।

Tags: gorakhpur newsYogi News
Previous Post

JEE Main सेशन-2 का रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Next Post

व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगार परक शिक्षा को दिया जाए बढ़ावा: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Haryana-Rajasthan water agreement
राष्ट्रीय

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Nitin Gadkari
राजनीति

गडकरी ने उत्तराखंड में 4,026 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

29/06/2026
Next Post
CM Dhami

व्यावसायिक, उद्यमिता एवं रोजगार परक शिक्षा को दिया जाए बढ़ावा: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Shivling

Sawan: दिन में तीन बार रंग बदलता है ये शिवलिंग, महादेव पूरी करते हैं हर मुराद

13/07/2025

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे देंगी एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को ट्रिब्यूट!

20/11/2020
Electricity

सुविधा शुल्क नहीं मिला तो काट दिया बिजली कनेक्शन, एक्सईएन समेत तीन अधिकारी सस्पेंड

18/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version