• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वविद्यालय विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

Writer D by Writer D
18/04/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ उद्घाटन समारोह 2024-25 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए विभिन्न नवीन कार्य योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। जिससे राज्य के युवाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार युवाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को भी लागू करेगी।

कहा कि सरकार वर्तमान में 20 मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य में स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के विश्व विद्यालय व महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापकों को 18 लाख का शोध अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों को मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार छात्रों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर है और उच्च शिक्षा के संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी ने विश्वविद्यालय में आयोजित इस छात्रसंघ उद्घाटन समारोह की सराहना की और छात्रों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।

छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह ने छात्रों की समस्याओं और अपेक्षाओं को मंच पर रखते हुए उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, कुलसचिव राजेश कुमार ढोड़ी, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, प्रो. ओपी गुसाईं, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमन काला, सहसचिव समरजीत तेवतिया, मित्रविंदा कर्णवाल सचिव छात्रसंघ दिल्ली विश्वविद्यालय, सुधांशु थपलियाल आदि शामिल रहे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

सुकमा में 9 महिलाओं समेत 33 नक्सलियों का सरेंडर, 17 पर घोषित है 49 लाख रुपए का इनाम

Next Post

हरियाणा को बनाएंगे मैन्यूफैक्चरिंग का हब : नायब सिंह सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा को बनाएंगे मैन्यूफैक्चरिंग का हब : नायब सिंह सैनी

यह भी पढ़ें

waxing

वैक्सिंग के बाद खुजली से परेशान, ट्राई करें ये नुस्खें

13/03/2026
The entire family was found dead

नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

11/07/2021
jan aushadhi day

रामपुर: जन औषधि दिवस पर महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन,ग्लूकोज पाउडर बांटा गया

08/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version