• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मी में उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान की समस्याओं का न करना पड़े सामना: एके शर्मा

Writer D by Writer D
19/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी में उपभोक्ताओं को विद्युत व्यवधान की समस्याओं का सामना न करना पड़े। सभी विद्युत कार्मिक सतर्क व सावधान रहकर लोगों के लिए कार्य करे, जिस किसी भी फीडर व विद्युत् आपूर्ति ट्रांसफार्मर में 70 प्रतिशत से ज्यादा का लोड होगा तथा 30 प्रतिशत से ज्यादा का लाइन लास होगा वहां के संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया जाए और अन्य विद्युत कार्मिकों की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिस किसी भी डिस्कॉम में 100 केवीए से ऊपर के पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होंगे, वहां के जिम्मेदार कार्मिको पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। गर्मी में 100 केवीए से ऊपर के ट्रांसफार्मर एक भी नहीं फुंकने चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु 1912 टोल फ्री नंबर पर शिकायत जरूर करें। सभी अधिकारी नियमित रूप से जनसुनवाई करें। मुख्यालय स्तर पर शक्ति भवन में भी मुख्य अभियंता स्तर का अधिकारी नियमित रूप से जनसुनवाई करें और प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट चेयरमैन तथा एमडी यूपीपीसीएल को भेजें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, न तो विद्युत कार्मिकों की कार्यों में लापरवाही और न ही कोई कहानी बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब कठोर निर्णय लेने और कठोर कार्रवाई करने का समय आ गया।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) शनिवार को शक्ति भवन में गर्मी के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था एवं आपूर्ति, राजस्व वसूली आदि कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग को जो भी राजस्व हानि हो रही है उसकी भरपाई नही हो पा रही है। अभी भी विद्युत कार्मिक विद्युत चोरी रोकने में तथा लाइन लास काम करने में विभाग की उम्मीद पर खरा नहीं उतर रहे है। विद्युत चोरी रोकने के लिए की जा रही विजिलेंस की कार्रवाई भी संतोषजनक नहीं है। छोटे और गरीब उपभोक्ताओं का विजिलेंस कार्रवाई के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है।

उन्होंने (AK Sharma) निर्देश दिया कि जहां पर अभी भी विद्युत चोरी हो रही है और लाइन लॉस एवं विद्युत लोड ज्यादा है वहां के कार्मिकों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा जहां पर कार्मिक अधिक हो, उन्हें अन्य स्थानों पर भेजकर समायोजित भी किया जाए। जो भी एक्सियन एवं एसडीओ कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए। विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ रहे इसके लिए मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी तय की जाए। पॉवर ट्रांसफार्मर जलने पर उन्होंने संबंधित डिस्कॉम के डायरेक्टर टेक्निकल की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी से ट्रांसफार्मर और बिजली तार के चोरी की खबरें आ रही है। इसकी रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जाए और चोरों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि सभी डिस्कॉम के एमडी हाई लाइन लॉस वाले फीडर की जांच के लिए प्रति सप्ताह स्थलीय भ्रमण करे। साथ ही अन्य उच्च अधिकारी भी इसी प्रकार की जांच करने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की कार्रवाई में एक ही क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से लगे हुए कार्मिकों को वहां से हटाया जाए।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि महत्वपूर्ण स्थलों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों में विद्युत कटौती बिल्कुल न हो। विद्युत सुधार के लिए लिया जाने वाला शट डाउन पीक आवर में न लिया जाए तथा शाम के बाद अंधेरा होने पर विद्युत आपूर्ति हर हाल में बहाल रखी जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में किसी भी प्रकार की दलाली बिल्कुल नहीं चलेगी। बड़ी विद्युत चोरी पर संबंधित कार्मिकों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। मऊ के कोपागंज में हो रही विद्युत चोरी पर 03 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप निश्चित रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

अभाव व अपमान में भी बाबा साहब ने बनाया रास्ताः योगी

अध्यक्ष यूपीपीसीएल आशीष कुमार गोयल ने बताया कि मंत्री जी के निर्देशानुसार पूर्वांचल में पावर ट्रांसफार्मर के फुंकने पर संबंधित एक्सियन,एसडीओ और जेई आदि पर लगभग 86 कार्मिकों पर कार्रवाई की गई है। अन्य डिस्कॉम में पॉवर ट्रांसफार्मर फुंकने से संबंधित कार्मिकों की जांच रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उन्होंने कहा ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने के लिए तथा गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 100 केवीए से ऊपर के सभी ट्रांसफार्मर में फ्यूज बॉक्स लगाए जाए तथा इससे कम क्षमता के ट्रांसफार्मर में लोड के अनुसार कम से कम 20 प्रतिशत पर फ्यूज बॉक्स अवश्य लगाना है।

बैठक में चेयरमैन यूपीपीसीएल आशीष कुमार गोयल,एमडी यूपीपीसीएल पंकज कुमार, डीजी विजिलेंस एवं उन उच्च अधिकारी उपस्थित थे तथा सभी डिस्कॉम के एमडी, डायरेक्टर टेक्निकल आदि ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

अभाव व अपमान में भी बाबा साहब ने बनाया रास्ताः योगी

Next Post

माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
CM Yogi

माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

tarak mehta ka ulta chashma

मलाइका अरोड़ा संग ‘जेठालाल’ ने किया धमाकेदार डांस

29/10/2020
मौसम अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है तेज बारिश, जानें- कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?

21/08/2020
एयर इंडिया विमान हादसा

केरल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि, उड्डयन मंत्री कोझिकोड के लिए रवाना

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version