• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नारी सुरक्षा को संबल देंगे ‘सखी निवास’, प्रदेश के नौ जिलों में जल्द स्थापित होंगे आवासीय केंद्र

Writer D by Writer D
20/04/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Sakhi Niwas

Sakhi Niwas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू कर रही हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति (Mission Shakti) योजना के अंतर्गत अब प्रदेश के नौ प्रमुख जिलों में 50-50 की क्षमता वाले ‘सखी निवास’ आरंभ किए जाएंगे। यह पहल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो संकट की घड़ी में सामाजिक, कानूनी या पारिवारिक संरक्षण से वंचित हैं। इन ‘सखी निवास’ (Sakhi Niwas) केंद्रों की स्थापना केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से 60:40 के अनुपात में वित्त पोषित की जा रही है।

आगामी वित्तीय वर्ष से इन 9 जिलों में शुरू होगा सखी निवास

आगामी वित्तीय वर्ष से जिन जिलों में सखी निवास शुरू होने जा रहे हैं, उनमें राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर शामिल हैं। इन सभी जिलों का चयन जनसंख्या, शहरीकरण और महिला संबंधित मामलों की संख्या को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

क्या है ‘सखी निवास’ (Sakhi Niwas) का उद्देश्य

‘सखी निवास’ (Sakhi Niwas) का मुख्य उद्देश्य संकटग्रस्त महिलाओं को सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इन आवासीय केंद्रों में उन्हें अस्थायी रूप से रहने, भोजन, वस्त्र और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। यह व्यवस्था उन्हें नई शुरुआत करने के लिए मानसिक, सामाजिक और व्यावसायिक रूप से तैयार करेगी।

पुनर्वास के साथ सशक्तिकरण का भी ध्यान

‘सखी निवास’ (Sakhi Niwas) सिर्फ रुकने की जगह नहीं, बल्कि पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम भी होगा। यहां निवास करने वाली महिलाओं को आवश्यकतानुसार काउंसलिंग, कानूनी सहायता और स्किल डवलपमेंट से जुड़े प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। इनमें सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर, हस्तशिल्प जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण शामिल होंगे, जो उन्हें स्वावलंबी बनाएंगे। मिशन शक्ति की प्रभावशाली ‘सखी निवास’ (Sakhi Niwas) केंद्र मिशन शक्ति योजना की महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरेंगी।

मिशन शक्ति के माध्यम से पहले ही वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, पुलिस हेल्प डेस्क जैसी व्यवस्थाएं शुरू की जा चुकी हैं, जिन्होंने हजारों महिलाओं को समय पर सहायता पहुंचाई है। अब सखी निवास के जुड़ने से यह नेटवर्क और मजबूत होगा।

Tags: Sakhi Niwas
Previous Post

मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार

Next Post

मंगलवार से 30 अप्रैल तक फैम ट्रिप कराएगा यूपी ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
Eco Tourism

मंगलवार से 30 अप्रैल तक फैम ट्रिप कराएगा यूपी ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड

यह भी पढ़ें

Alyssa Farah

एलिसा फराह ने व्हाइट हाउस के संचार निदेशक पद से इस्तीफा दिया

04/12/2020
fenugreek

बालों की ग्रोथ दोगुनी तेजी से बढ़ाने लिए मेथी का ऐसे करे इस्तेमाल

14/07/2025
Rice Noodles

हक्का नूडल्स के साथ बनाएं विकेंड स्पेशल, मिनटों में करे तैयार

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version