• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत

Writer D by Writer D
22/04/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Jaish-e-Mohammed terrorist killed in encounter

Jaish-e-Mohammed terrorist killed in encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकी हमला (Terrorist Attack) हुआ। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है, जिसमें एक पर्यटक की मौत की खबर है, जबकि चार लोग घायल हैं। इसमें दो पर्यटकों की हालत गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा बल और चिकित्सा दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।

पहलगाम की बैसरन घाटी में एक पर्यटक रिसॉर्ट के ऊपरी घास के मैदान को निशाना बनाते हुए आतंकियों (Terrorist) ने गोलीबारी की जिसमें ये पर्यटक घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि यह एक लक्षित हमला था जिसमें आतंकवादी छद्मवेश में थे।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीमें क्षेत्र में भेजी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था।

घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी

पहलगाम आतंकी हमले (Terrorist Attack) पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि हमला दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। 2-3 बंदूकधारी सैन्य वर्दी में आए और पहलगाम के बैसरन मैदानों में घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सूत्रों का कहना है कि यहां गाड़ी से जाने में दिक्कत है, पैदल या घोड़े से जाया जा सकता है। फिलहाल सुरक्षा बल सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं और इलाके को घेर लिया गया है।

बैसरन घाटी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो पहलगाम से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां घोड़ा या पैदल रास्ते से ही पहुंचा जा सकता है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल घूमने आते हैं। गोलीबारी की घटना ऐसे समय में हुई है जब पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है और घाटी में अच्छी खासी भीड़ रहती है।

हमले (Terrorist Attack) के पीछे TRF के आतंकी तंजीम का हाथ

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सीआरपीएफ की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि इस आतंकी हमले के पीछे TRF के आतंकी तंजीम का हाथ हो सकता है। खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक हमलावर पुलिस/आर्मी यूनिफॉर्म में थे और उनकी तादाद 2 से 3 थी। इस हमले का मकसद खास तौर पर टूरिस्ट को निशाना बनाना था।

Tags: Jammu Newspahalgam newsTerrorist attack
Previous Post

सउदी अरब पहुंचे पीएम मोदी, आसमान में ऐसे हुआ भव्य स्वागत

Next Post

कोरोना ने फिर दी दस्तक, इस शहर में मिले दो मरीज; एक महिला की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
Corona

कोरोना ने फिर दी दस्तक, इस शहर में मिले दो मरीज; एक महिला की मौत

यह भी पढ़ें

onion

यूपी के इन जिलों में प्याज की खेती को बढ़ावा देगी योगी सरकार

12/05/2021
CM Nayab Singh Saini

सरकार के वार्षिक कैलेंडर में शामिल होंगे अंतर युवा क्लब खेल : नायब सैनी

12/01/2025
जिला पंचायत सदस्य पद के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

मुरादनगर की घटना योगी सरकार के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण : संजय सिंह

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version