• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये पत्ते चमका देंगे आपका चेहरा, जानें कैसे करें यूज

Writer D by Writer D
11/05/2026
in फैशन/शैली
0
Basil leaves will brighten your face

Skin Care

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खूबसूरत और बेदाग त्वचा पाने के लिए एक तरफ आप महंगे क्रीम का इस्तेमाल और पार्लर ट्रीटमेंट ले सकती हैं या घर पर नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर चेहरे को चमका सकती हैं। नैचुरल उपायों का इस्तेमाल करने के कई फायदे हो सकते हैं। जिनमें से सबसे जरूरी है कि ये स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए ग्लोइंग बना सकते हैं। अगर आप घरेलू चीजों का यूज करना चाहती हैं को चेहरे पर तुलसी (Tulsi) पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पत्ते स्किन केयर में कई तरीकों से काम आ सकते हैं। यहां जानिए स्किन चमकाने के लिए कैसे यूज करें तुलसी पत्ते-

1) ड्राई स्किन पर कैसे लगाएं

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

– तुलसी पाउडर

– शहद

– नारियल का तेल

इस फेस पैक को कैसे बनाएं

फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में तुलसी पाउडर और शहद मिलाएं। फिर नारियल तेल की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें।

2) ऑयली स्किन के लिए कैसे लगाएं

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

– तुलसी पाउडर

– मुल्तानी मिट्टी

– गुलाब जल

इस फेस पैक को कैसे बनाएं

इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को एक साथ मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट तक सूखने दें, फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

3) तुलसी टोनर

तुलसी (Tulsi) से आप टोनर बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए

– तुलसी के पत्ते

– पानी

-एसेंशियल ऑयल

कैसे बनाएं टोनर

टोनर बनाने के लिए तुलसी (Tulsi) के पत्तों को कुछ मिनट के लिए पानी में उबालें। फिर पानी को ठंडा करें और पत्तियों को छान लें। अब इस छने हुए पानी में अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल को मिलाएं और फिर चेहरा साफ करने के बाद ठंडे टोनर को अपने चेहरे पर लगाएं। यह टोनर रोमछिद्रों को साफ करने, सूजन को कम करने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।

Tags: beauty hacksBeauty tips
Previous Post

डेड स्किन हटाने के लिए करें ये स्क्रब, फेस पर आएगा निखार

Next Post

बेहद लाजवाब लगती है ये डिश, नोट कर लें मजेदार रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन से चेहरा लगता है काला, तो जानें सही तरीका

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Spouse
फैशन/शैली

रिलेशनशिप में झगड़े की वजह बनती है ये चीजें

05/07/2026
Next Post
Stuffed Parwal

बेहद लाजवाब लगती है ये डिश, नोट कर लें मजेदार रेसिपी

यह भी पढ़ें

corona

उप्र में कोरोना के 11 हजार से अधिक नए मामले

11/01/2022
29 Naxalites surrendered in Sukma.

सुकमा में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 29 माओवादियों का सरेंडर

14/01/2026
Aadhaar Card Update करना हुआ बहुत ही आसान, बिना डॉक्यूमेंट मोबाइल नंबर हो जाएगा अपडेट

Aadhaar करना हुआ बहुत ही आसान, बिना डॉक्यूमेंट मोबाइल नंबर हो जाएगा अपडेट

04/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version