• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तय मानकों के अनुसार सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में फैकल्टी की तैनाती की जाए: मुख्यमंत्री धामी

Writer D by Writer D
22/04/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में तय मानकों के अनुसार फैकल्टी की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया के लिए बनाई गई व्यवस्था के अनुसार भर्तियां न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग जगत की मांग के अनुसार उन्हें विभिन्न ट्रेड में दक्ष बनाने पर जोर दिया।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के सबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस दौरान राज्य के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किये जाने के लिए इन्फ्रास्टक्चर,योग्य फैकल्टी,आधुनिक लैब और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं, हॉस्टल और बाउंड्री वॉल की व्यवस्था के साथ ही बेहतर सड़क कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इंजीनियरिंग संस्थानों में छात्र पंजीकरण की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र पंजीकरण बढ़ाने के साथ ही सभी ट्रेड में अच्छे पाठ्यक्रम के साथ ही नवीनतम तकनीक पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को कैम्पस से ही प्लेसमेंट के लिए भी अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

कक्षाओं के संचालन न होने पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) जांच को दिए निर्देश

नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान का संचालन के लिए पिथौरागढ़ के मड़धूरा में बने भवन में कक्षाओं के संचालन न होने पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जांच की जाए कि इंजीनियरिंग संस्थान के लिए जगह का चयन किसके ओर से किया गया था, यह जगह उपयुक्त थी या नहीं। अगर उपयुक्त नहीं थी तो इस स्थान पर इंजीनियरिंग संस्थान क्यों बनाया गया। भवन पर लगभग 15 करोड़ खर्च होने के बाद भी इसमें कक्षाओं का संचालन क्यों नहीं हो रहा है।

गौरतलब है कि अभी इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन जीआईसी की बिल्डिंग पर संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने जी.बी.पंत इंजीनियंरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी मे नियुक्तियों, प्रमोशन और अन्य मामलों में गड़बड़ी की शिकायतों पर नये सिरे से एसआईटी गठित कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में तकनीकि शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल,उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर,मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन,प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु,सचिव डॉ.रंजीत सिन्हा,कुलपति माधो सिंह भण्डारी तकनीकि विश्वविद्यालय प्रो.ओंकार सिंह,अपर सचिव स्वाति भदोरिया एवं इंजीनियरिंग संस्थानों के निदेशक उपस्थित थे।

Tags: cm dhami
Previous Post

ग्रीनरी और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में यूपी को रोल मॉडल बना रही योगी सरकार

Next Post

वरुथिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, वैवाहिक जीवन में बना रहेगा प्रेम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने गंगा कॉरिडोर परियोजना एवं लघु जल विद्युत के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

28/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर

28/03/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट…

28/03/2026
CM Dhami met Union Minister Ashwini Vaishnav
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा

28/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः मुख्यमंत्री योगी

28/03/2026
Next Post
Varuthini Ekadashi

वरुथिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, वैवाहिक जीवन में बना रहेगा प्रेम

यह भी पढ़ें

Lalita Jayanti

आज मनाई जाएगी ललिता जयंती, जानिए पूजा विधि और महत्व

24/02/2024
army encounter

आतंकियों ने हेड कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या, पुलवामा में मुठभेड़ शुरू

29/01/2022
Riya Chakraborty accuses Sushant's sister, says

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन पर लगाए आरोप, बोलीं

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version