• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले हम हिंदुस्तान के वाशिंदे हैं…, आतंकी हमले से गुस्से में कश्मीरी; मस्जिदों से हो रहा ये ऐलान

Writer D by Writer D
23/04/2025
in Main Slider, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kashmiris angry over terrorist attack in Pahalgam

Kashmiris angry over terrorist attack in Pahalgam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के खूबसूरत हिल स्टेशन पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला (Pahalgam Terrorist Attack) किया। धर्म पूछ-पूछकर उन्हें गोली मारी गई। कलमा पढ़ने को कहा गया। आतंकियों की गोलियों ने 26 बेकसूर लोगों की जान ले ली। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में आतंकवादियों ने पलभर में नरक जैसे हालात बना दिए। इस हमले के विरोध में पूरा देश एकजुट है। हमले के बाद से खुद कश्मीरी गम और गुस्से में हैं। उन्हें अफसोस है कि उनके मेहमानों पर हमला हुआ और उन्हें मारा गया।

आतंकी हमले से कश्मीरी गुस्से में हैं। उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। आतंकियों ने एक खास धर्म के लोगों को टारगेट कर उन्हें गोली मारी हैं। कश्मीर के स्थानीय लोग इस नापाक हमले से सदमे में हैं। आतंकी हमले के विरोध में कश्मीर की मस्जिदों से ऐलान किया जा रहा है। कारी मंजूर कासमी ने किश्तवाड़ बंद का एलान किया है। मरकजी शूरा ने भी बुधवार को कश्मीर बंद का एलान किया है। कश्मीरी आवाम सड़कों पर उतर कर इस हमले का विरोध कर रही है। यहां के लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और सरकार से आतंकियों के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

VIDEO | J&K: Locals of Pahalgam hold candle march for terror attack victims demanding justice.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/F19rAK7tFf

— Press Trust of India (@PTI_News) April 22, 2025

कश्मीर में मस्जिदों से हो रहा ऐलान

अनंतनाग जिले के पहलगाम से लेकर पूरे कश्मीर के स्थानीय लोगों ने आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला है। मस्जिदों के इमाम लाउडस्पीकर के जरिए ऐलान कर आतंकियों को इस्लाम और कश्मीरियत के दुश्मन बता रहे हैं। मंगलवार को हमले के बाद से कश्मीर की अधिकतर मस्जिदों से ऐलान कर इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ अपनी हमदर्दी जताने की लिए बुधवार को कश्मीर बंद की अपील की गई।

जो भी मुजरिम हैं, उन्हें सख्त सजा दी जाए

किश्तवाड़ की मस्जिद से ऐलान किया गया, “पहलगाम में जो दिलदोज हादसा पेश आया, मासूम जानें गईं, दहशतगर्दी की आड़ में जिनका कत्ल हुआ, उसकी पूरी मिल्लते इस्लामिया इसकी पुरजोर मजम्मत करती है और हुकूमते वक्त से मुतालवा करती है, इसकी तहकीकात की जाए। जो भी मुजरिम हैं, उन्हें सख्त सजा दी जाए।” एलान में कहा गया, “इस हमले के विरोध में बुधवार को किश्तवाड़ बंद रहेगा।”

“पहले हम हिंदुस्तान के वाशिंदे हैं, उसके बाद कश्मीरी हैं।”

मंगलवार की रात को हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजली देने के लिए अनंतनाग, पहलगाम, कुपवाड़ा, बारामुला, बांडीपोर, पुलवामा, बडगाम, शोपियां, श्रीनगर में कैंडल मार्च निकाला। इस बीच पहलगाम के स्थानीय लोगों ने आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला। यहां के लोगों ने कहा, “आज पहलगाम में टेरर अटैक हुआ है, हम पूरे पहलगाम की तरफ से इस बुजदिलाना हमले की पुरजोर मजम्मत करते हैं।” उन्होंने कहा, “पहले हम हिंदुस्तान के वाशिंदे हैं, उसके बाद कश्मीरी हैं।”

Tags: pahalgamPahalgam terrorist attackTerrorist attack
Previous Post

अक्षय तृतीया पर लगाएं मां लक्ष्मी को खीर का भोग, बेहद टेस्टी है रेसिपी

Next Post

चीन ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, पाकिस्तान ने कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
Pahalgam terrorist attack

चीन ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, पाकिस्तान ने कही ये बात

यह भी पढ़ें

ब्राज़ील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.68 लाख के पार, 1.40 लाख से अधिक की मौत

26/09/2020
Himanshi Khurana

बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना की बिगड़ी तबीयत, नाक से आया खून

26/12/2022
ISI handler

ISI हैंडलर्स को खुफिया जानकारी देने वाले संदिग्ध को आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ा

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version