• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थोड़ी देर में जारी होने वाला है यूपी बोर्ड रिजल्ट, डिजिलॉकर या SMS से ऐसे चेक करें

Writer D by Writer D
25/04/2025
in Main Slider, शिक्षा
0
up board result

up board result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी। यूपीएमएसपी परीक्षा परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी करने वाला है। इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच सम्पन्न हुई थीं। अब करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, UP Board परीक्षा के परिणाम शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे जारी कर दिया जाएगा। छात्र परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर की वेबसाइट www.result.digilocker.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि पिछले साल वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत 5525342 परीक्षार्थियों में से 323166 (5.84 फीसदी) गैरहाजिर थे। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप नीचे बताए तरीकों से देख पाएंगे।

डिजीलॉकर से कैसे देखें UP Board के 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम

1- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र से डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं।

2- इसके बाद Board Results सेक्शन में जाएं।

3- अब छात्र अपनी कक्षा के अनुसार, UP Board Class 10 या Class 12th के सेक्शन को चुने।

4- फिर छात्रा अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और कक्षा के मुताबिक जानकारी भर दें।

5- ‘मैंने नियम और शर्तें पढ़ ली हैं और उनसे सहमत हूं’ वाले चेक बॉक्स में क्लिक करके सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।

6- छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

7- छात्र अपनी मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके लिए (Access DigiLocker Now) बटन पर क्लिक करें।

SMS से कैसे देखें UP Board के 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम

1- फोन पर SMS के जरिए भी बोर्ड परिणाम देखने के लिए सबसे पहले फोन का एमएसएल बॉक्स खोलें।

2- मैसेज बॉक्स में 10वीं के छात्र टाइप करें- UPMSP10 Roll Number XXXXXX (यानी यूपी बोर्ड 10वीं का रोल नंबर) लिखें, फिर इस मैसेज को 56263 नंबर पर पर भेज दें।

3- या फिर 12वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में टाइप करें- UPMSP12 Roll Number XXXXXX (यानी यूपी बोर्ड 12वीं का रोल नंबर) लिखें, फिर इस मैसेज को 56263 नंबर पर पर भेज दें।

4- थोड़ी देर बाद उसी नंबर पर वापस मैसेज आएगा, जिसमें आपका परिणाम होगा।

Tags: UP Board Result
Previous Post

LoC पर फायरिंग, उधमपुर-बांदीपोरा में एनकाउंटर; 2 पुलिसकर्मी घायल

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI एक्शन मोड में, पाक‍िस्तान संग एश‍िया कप ‘होल्ड’

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Next Post
BCCI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI एक्शन मोड में, पाक‍िस्तान संग एश‍िया कप 'होल्ड'

यह भी पढ़ें

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में एमफिल और पीएचडी के लिए एक प्रवेश परीक्षा

12/08/2020
Murder

दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर बुजुर्ग की हत्या

25/06/2022
PM Modi

ओलंपिक में पदकों का आंकड़ा बढ़ाना है तो नए खेलों में उतरना होगा: पीएम मोदी

27/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version