• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

9 साल तक सरकारी टीचर रही, अब लापता हो गई पाकिस्तानी

Writer D by Writer D
28/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Shumayla Khan

Shumayla Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पाकिस्तानी महिला शुमायला खान (Shumayla Khan) तीन महीने से फरार है, जिसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने का मामला दर्ज है। तीन महीने पहले बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाने में बेसिक शिक्षा विभाग ने शुमायला खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश में बरेली और रामपुर समेत कई जगह दबिश दे रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।

शुमायला खान (Shumayla Khan) फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। जांच के दौरान पता चला कि वह मूल रूप से पाकिस्तानी नागरिक है। नौकरी हासिल करने के लिए उसने रामपुर के एसडीएम कार्यालय से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया था और उसे नियुक्ति के समय प्रस्तुत किया था। जांच में प्रमाण पत्र को कूटरचित पाया गया।

2015 में मिली थी नौकरी

शुमायला खान (Shumayla Khan) की नियुक्ति वर्ष 2015 में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। नियुक्ति के लिए दिए गए दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि उसने अपने पाकिस्तानी नागरिक होने की सच्चाई छुपाकर झूठे दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी पाई थी।

यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर, योगी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

जांच में तहसीलदार सदर, रामपुर ने रिपोर्ट दी कि शुमायला ने गलत जानकारी देकर निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। इसके बाद उसका प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने उससे कई बार स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन हर बार प्रमाण पत्र की सत्यता संदिग्ध पाई गई। नतीजतन, 3 अक्टूबर 2024 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने शुमायला खान को निलंबित कर पद से हटा दिया।

एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शुमायला खान की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। एक पुलिस टीम रामपुर भेजी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं प्रभारी अधिकारी एडी बेसिक डॉ अजीत कुमार ने बताया कि इसमें एक प्रकरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संज्ञान में लाया गया था। इसमें इन्होंने शिक्षिका की जांच कराई थी। रामपुर से उनके अभिलेखों का सत्यापन कराया गया था। इस पूरे मामले की जांच के बाद चार माह पूर्व ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। सेवा समाप्त की जा चुकी है। विभाग में ऐसा कोई भी कार्यरत नहीं है।

वहीं शुमायला खान जहां रहती थी, वहां के रहने वाले लोगों ने ये भी शक जताया है कि हो सकता है शुमायला खान पाकिस्तानी जासूस हो। जब उसकी सच्चाई बाहर आई तो वह लापता हो गई। 9 साल तक उसने यहां पर सरकारी नौकरी की, लेकिन कोई जान नहीं पाया। ये हैरानी की बात है।

Tags: bareliy newsShumayla Khan
Previous Post

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post

रामजीलाल सुमन पर हमला करने वालों को DGP का सपोर्ट … अखिलेश का बड़ा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

रामजीलाल सुमन पर हमला करने वालों को DGP का सपोर्ट … अखिलेश का बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें

CM Yogi flagged off the buses of Transport Corporation

सीएम योगी ने परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

10/01/2025
fire brokeout

रैली को लेकर BJP-CPM में शुरू हुई हिंसक झड़प, पूर्व मंत्री की गाड़ी में लगाई आग

09/09/2021
vastu tips

घर में कांच का अचानक टूटना होता है शुभ, देता है धन वृद्धि का संकेत

27/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version