• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश के जंगल में लगी भीषण आग, घर छोड़कर भागे लोग

Writer D by Writer D
01/05/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
A huge fire broke out in the forests of this country

A huge fire broke out in the forests of this country

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इजरायल (Israel) की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाकों में भीषण आग (Fire) लग गई है, जिससे इजरायल में राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। आग की वजह से हजारों नागरिकों को अपना घर खाली करना पड़ा है और देश की राजधानी पर धुएं का घना गुबार छा गया है। अधिकारियों ने इस आग (Fire) को देश के इतिहास की सबसे बड़ी आग में से एक बताया है, जो बुधवार को लगी थी। यह आग तेज हवाओं की वजह से तेजी से फैल रही है।

नेतन्याहू की चेतावनी

यरुशलम के बाहरी इलाकों में आग लगने की घटना को नेशनल इमरजेंसी बताते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि तेज़ी से बढ़ रही लपटें यरुशलम तक भी पहुंच सकती हैं। उन्होंने और ज्यादा दमकल गाड़ियों और अग्निरोधक उपकरणों की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा, ‘फ़िलहाल प्राथमिकता यरुशलम की रक्षा करना है।’

आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों की मदद ली जा रही है और निकासी प्रयासों में सहायता के लिए सेना को तैनात किया गया। इजरायल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा, मैगन डेविड एडोम (MDA) ने कहा कि उसने अब तक 23 लोगों का इलाज किया है, जिनमें से 13 को जलने और धुएं की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एजेंसी ने चेतावनी दी कि सैकड़ों नागरिक जंगल की आग से रिस्क में हैं।

हाईवे बंद, शहर पर धुएं का गुबार

आग के कारण अधिकारियों को तेल अवीव को यरुशलम से जोड़ने वाले मेन हाईवे रूट 1 को बंद करना पड़ा है। लोगों ने अपने वाहन छोड़ दिए और पैदल ही भाग गए, आग की लपटें सड़क पर आ गईं।

वीडियो फुटेज में आग को आवासीय इलाकों और एक कैथोलिक मठ की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया, जबकि यरुशलम के क्षितिज पर काले धुएं ने अपना आवरण बना लिया।

पुलिस ने हाईवे कॉरिडोर के साथ-साथ पूरे समुदायों को खाली करा लिया, जिसमें एक हफ्ते पहले लगी आग से तबाह हुए इलाके भी शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन ग्वीर ने सुझाव दिया कि आगजनी आपदा का एक कारण हो सकती है। पुलिस ने पूर्वी यरुशलम के एक निवासी को शहर के दक्षिणी इलाके में एक खेत में आग लगाने की कोशिश करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया है।

इज़रायल की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है और इटली, क्रोएशिया और उत्तरी मैसेडोनिया से अग्निशमन विमान स्थानीय कर्मचारियों की सहायता के लिए पहुंच रहे हैं। हेलीकॉप्टर आग पर पानी डाल रहे हैं, जबकि इमरजेंसी यनिट्स तेजी से बदलती आग की लपटों से निपटने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Tags: international News
Previous Post

बाल विवाह के खिलाफ ‘सेवा’ ने आयोजित किया जागरूता कार्यक्रम

Next Post

चार धाम यात्रा पर मुख्यमंत्री धामी का बयान: तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि

Writer D

Writer D

Related Posts

105 Indians missing in Nepal floods.
Main Slider

नेपाल की बाढ़ में फंसे सैकड़ों पर्यटक, 105 भारतीय लापता; रेस्क्यू में जुटे 12 हेलिकॉप्टर

26/08/2026
Fire breaks out in Islamabad hospital, 15 newborns killed
Main Slider

इस्लामाबाद के अस्पताल में आग का कहर, 15 नवजातों की मौत

26/08/2026
Havoc caused by floods in Nepal
Main Slider

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

26/08/2026
Massive fire at Russian gas-chemical plant
Main Slider

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

26/08/2026
Two ships hijacked in the Gulf of Aden
अंतर्राष्ट्रीय

अदन की खाड़ी में दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय समेत 30 क्रू फंसे

21/08/2026
Next Post
CM Dhami

चार धाम यात्रा पर मुख्यमंत्री धामी का बयान: तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि

यह भी पढ़ें

5 people died in Pakistan's firing

पाकिस्तान की फायरिंग में अफसर समेत 5 लोगों की मौत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक

10/05/2025

यूपी के 15 जिले हुए कोरोना मुक्त, रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत हुई

24/08/2021

उ.प्र. का भावी मुख्यमंत्री कौन?

13/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version