• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘इस बार पाकिस्तान में घुसकर बैठ जाओ…’ मुनीर की सेना पर दहाड़े ओवैसी

Writer D by Writer D
02/05/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) के तेवर पाकिस्तान को लेकर तल्ख नजर आ रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कर दी थी। वह अब आसिम मुनीर की सेना पर भी गरजे हैं।

उन्होंने घर में 2019 के पठानकोट हमले और एयरस्ट्राइक का  जिक्र करते हुए कहा कि इस बार उनके (पाकिस्तान के) घर में घुसकर मारो मत, उनके घर में घुसकर बैठ जाओ। असदुद्दीन ओवैसी ने 2019 के पठानकोट हमले के बाद हुई एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि तब हमारे पास मौका था। हम लॉन्चिंग पैड या उस जमीन पर कब्जा कर लेते, जहां से आतंकी हमारे देश में आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार से कहना चाहता हूं कि इस बार अगर हम उनके घर में घुसेंगे तो हमको वहां बैठ जाना चाहिए

एआईएमआईएम प्रमुख (Owaisi) ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर एक सवाल पर कहा कि वह भारत का हिस्सा है और यह संसद का संकल्प है। पीओके देश का अभिन्न अंग है। इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, पाकिस्तान के प्रायोजित आतंकियों ने हमारे देश के नागरिकों को मारा। हम इसका जवाब देंगे। ओवैसी ने कहा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद हुए बालाकोट हमले ने मोदी सरकार से देश की जनता की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के खुले कपाट, सीएम धामी ने लिया बाबा का आशीर्वाद

ओवैसी (Owaisi) ने कहा कि हम आतंकवाद को रोकना चाहते हैं और सभी दलों ने सर्वदलीय बैठक में कहा है कि वह सरकार के साथ हैं। देश की जनता को उम्मीद है कि सरकार सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट से ज्यादा मजबूत कदम उठाएगी। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच अंतर बताते हुए कहा कि यहां अभी भी लोकतंत्र है, पाकिस्तान में तानाशाही है। पाकिस्तान में सेना के साथ मिलकर पांच-छह परिवार पूरे देश को कंट्रोल करते हैं।

पाकिस्तान के नेता इस्लाम के नाम पर वहां की जनता को बांट चुके हैं। आप (पाकिस्तान की जनता) खुद को और भारत को देखिए। आज भारत किस जगह पर खड़ा है और आप किस गड्ढे में खड़े हैं।

Tags: National news
Previous Post

मंत्रोच्चारण के साथ खुले केदारनाथ धाम के खुले कपाट, सीएम धामी ने लिया बाबा का आशीर्वाद

Next Post

दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, चार लोगों की मौत; 40 फ्लाइट्स कैंसिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Heavy Rain

दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, चार लोगों की मौत; 40 फ्लाइट्स कैंसिल

यह भी पढ़ें

cm yogi

अपने क्षेत्र की ब्रांडिंग के लिए आगे बढ़े जनप्रतिनिधि, निवेशकों से करें संवाद: सीएम योगी

11/01/2023

जिनके हाथ राम भक्तों के खून से रंगे हैं, वो सलाह ना दें : मौर्य

14/06/2021
doctors

मंत्री के सामने डॉक्टर्स मर चुकी महिला का करते रहे इलाज, और फिर…

01/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version