• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेस्टोरेंट्स में सिलेंडर के धमाके से दहला पूरा इलाका, दो किमी तक सुनाई दी आवाज

Writer D by Writer D
02/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
cylinder explosion

LPG cylinder Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ललितपुर। झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब सात बजे सीएमओ ऑफिस के पास स्थित फुटपाथ के अस्थायी रेस्टोरेंट्स में अचानक तेज धमाके हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक दुकान में पहले तेज धमाका हुआ और तुरंत बाद आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास की दो अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ ही मिनटों में वहां रखे कमर्शियल गैस सिलेंडर (Cylinder) एक के बाद एक चार बार फटे। जोरदार धमाकों की आवाजें सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायर ऑफिसर राज किशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक रेस्टोरेंट मालिक ने रात में तंदूर की आग पूरी तरह बुझाई नहीं थी। सुबह जब सिलेंडर को चालू किया गया, तो अंदर जमी गैस के कारण विस्फोट हुआ और बाकी सिलिंडरों (Cylinder) में भी आग लग गई। फायर की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कांग्रेस नेता डॉ. गिरिजा व्यास का निधन, आरती करते वक्त झुलस गई थीं

इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, जो कि राहत की बात है। साथ ही, दुकानों के बंद होने की वजह से अंदर कोई ग्राहक या स्टाफ मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, दुकानों को काफी नुकसान हुआ है और कई अस्थायी ढांचे पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है और अस्थायी रेस्टोरेंट्स को लेकर नए सिरे से नियम लागू करने की बात कही है। नगर निगम और दमकल विभाग संयुक्त रूप से इलाके के सभी फूड स्टॉल्स और रेस्टोरेंट्स की जांच करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

मंच पर शशि थरूर भी बैठे हैं, कई की नींद उड़ेगी…, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

Next Post

सीएम योगी से मिले विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
Next Post
Kapil Dev met CM Yogi

सीएम योगी से मिले विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव

यह भी पढ़ें

CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी गिरफ्तार

13/03/2022
Nora Fatehi

एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन

20/12/2025
murder

युवक की हत्या में पिता पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट

23/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version