• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोवा के शिरगांव मंदिर की ‘जात्रा’ में मची भगदड़, 6 की मौत, 50 से अधिक घायल

Writer D by Writer D
03/05/2025
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Stampede in Shirgaon temple's 'Jatra', 6 dead

Stampede in Shirgaon temple's 'Jatra', 6 dead

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पणजी। गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लैराई ‘जात्रा’ (Jatra) के दौरान शनिवार तड़के भगदड़ मच गयी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। राज्य के सीएम प्रमोद सावंत ने इस बारे में जानकारी दी है। यह घटना सुबह 4.00 से 5.00 बजे घटी। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम सावंत समेत तमाम नेताओं ने दुख विकत किया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक ‘जात्रा’ (Jatra) में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस बीच भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और बड़ा हादसा हो गया। घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएम प्रमोद सावंत ने मापुसा में उत्तरी गोवा जिला अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की।

हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरगांव हादसे में मारे गए लोगों व घायलों के प्रतिसंवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गोवा के शिरगाओ में हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

सीएम प्रमोद सावंत ने लिखा, “आज सुबह शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई दुखद भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूँ। मैं घायलों से मिलने अस्पताल गया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया, इस कठिन समय में अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की।”

गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़ में 7 की मौत, 30 से अधिक घायल

इन राज्यों की कांपी धरती, रिएक्टर स्केल पर इतनी रही भूकंप की तीव्रता

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शिरगांव हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “गोवा के शिरगांव स्थित लैराई देवी मंदिर में वार्षिक यात्रा के दौरान भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और अनेक के घायल होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।”

Tags: crime newsGoa Newsjatra
Previous Post

इन राज्यों की कांपी धरती, रिएक्टर स्केल पर इतनी रही भूकंप की तीव्रता

Next Post

संभल के चर्चित CO अनुज चौधरी का तबादला, अब संभालेंगे इस चौकी की जिम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
Main Slider

FIR की मांग पर थाने के बाहर धरने पर राहुल गांधी! पैलेट गन पीड़ित को लेकर पहुंचे

21/08/2026
CM Yogi extended a warm welcome to Japanese students.
Main Slider

एक लखनऊ के गांव से, दूसरा जापान के गांव से, भाषाएं अलग लेकिन भविष्य की कहानी लिखने का संकल्प समान: मुख्यमंत्री

21/08/2026
Keshav Maurya
Main Slider

कल्याण सिंह के आदर्श एवं विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे : केशव मौर्य

21/08/2026
Scuffle with CJP leader Ashutosh Ranka
Main Slider

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान पर हंगामा, ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को खदेड़ा; मारपीट का आरोप

21/08/2026
Transfer
Main Slider

उत्तर प्रदेश में 9 IPS अफसरों का तबादला, संभल के SP केके बिश्नोई को मिली बिजनौर की कमान

21/08/2026
Next Post
Anuj Chaudhary

संभल के चर्चित CO अनुज चौधरी का तबादला, अब संभालेंगे इस चौकी की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

Nikita Porwal

निकिता पोरवाल के सिर सजा Femina Miss India 2024 का ताज

17/10/2024
PM Modi in Varanasi

महादेव की नगरी पंहुचे पीएम मोदी, गंगा में करेंगे सबसे पहला दीपदान

30/11/2020
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने में हुई लापरवाही

कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने में हुई लापरवाही और महिला के दिमाग की परत फट गई

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version