• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने किया शिव महापुराण कथा का श्रवण, प्रदीप मिश्रा ने बेटियों की शिक्षा और सामाजिक चेतना पर दिया जोर

Writer D by Writer D
04/05/2025
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर: छोटी काशी के विद्याधर नगर स्टेडियम में शिव महापुराण के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचे। इस दौरान कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बेटियों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही। इससे पहले पंडित प्रदीप मिश्रा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका अभिनंदन किया। दोनों में भारतीय आध्यात्म, संस्कृति और सनातन पर चर्चा हुई।

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार को शिव महापुराण के चौथे दिन सिहोर के कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने ईसर गोरा की कथा आगे बढ़ाई। उन्होंने कहा कि जयपुरवासियों का भगवान शंकर से कोई संबंध होगा, जो ये कथा दोबारा शुरू हुई। कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक लड़की के लिए दुनिया का सबसे बड़ा धन शिक्षा है। उससे अच्छा धन कोई भी नहीं।

बेटी को बेटे से दोगुना पढ़ाओ

कथावाचक मिश्रा ने जयपुर की धरा से श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटों को जितना पढ़ाओ उससे दोगुना बेटी को पढ़ाना। बेटी की शादी जब करो तो कन्यादान देने की जरूरत ना पड़े, बेटी को ऐसी शिक्षा का दान देकर भेजना। बेटी को शिक्षा, संस्कार देकर भेजना।उन्होंने कहा कि बचपन और पचपन ये दो अवस्थाएं ऐसी होती है, जिसे सावधानी से जीने की जरूरत है।

बचपन में कोई भी बात दिल में मत रखो और उम्र 55 की हो जाए तो कोई भी बात दिमाग में मत रखो तो आप जिंदगी मस्त जी सकते हो। इस दौरान विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य और महापौर कुसुम यादव मौजूद रहीं।

आपको बता दें कि शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने मंच से जयपुर में कथा को तीसरे दिन ही पूर्ण करने की बात कही थी। इसके बाद जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयोजकों के बीच वार्ता चली और फिर कथा 7 मई तक जारी रखने को लेकर प्रदीप मिश्रा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था।

इससे पहले कथा के दूसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा का एक बयान चर्चा का विषय बना, जिसमें उन्होंने कहा था कि तुलसी के पौधे की जड़ दिखने लगे तो वो पौधा मर जाता है। वैसे ही लड़कियों की नाभि भी शरीर की जड़ है, उसे वस्त्र (कपड़े) से ढक कर रखना चाहिए। जितना ढका रहेगा, उतनी सुरक्षा बनी रहेगी क्योंकि दुनिया की कोई सरकार या प्रशासन अपराध नहीं रोक सकता, उसे घर के संस्कार ही रोक सकते हैं।

Tags: cm bhajanlal sharma
Previous Post

दिन-प्रतिदिन देश-दुनिया काशी की तरफ हो रही आकर्षित

Next Post

उद्यमी समाधान दिवस में उद्यमियों को मिलेंगी 36 ऑनलाइन सेवाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 70 साल की आयु तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर

09/09/2026
TET
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश

09/09/2026
R Rajesh
Main Slider

विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

09/09/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से किया संवाद, अति कुपोषित बच्चे के बारे में ली जानकारी

09/09/2026
Next Post
Udyami Samadhan Diwas

उद्यमी समाधान दिवस में उद्यमियों को मिलेंगी 36 ऑनलाइन सेवाएं

यह भी पढ़ें

‘भूल भूलैया 2 ‘ का नया पोस्टर जारी, कार्तिक आर्यन बोले- मिलिए मेरी सहेलियों से

23/04/2022

मारा गया कंधार विमान हाईजैक में शामिल आतंकी, हुआ ये बड़ा खुलासा

08/03/2022
CM Bhajan Lal

अधिकारी समर्पण एवं निष्ठा भाव के साथ करें कार्य : मुख्यमंत्री

04/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version