• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों का शंभू बॉर्डर पर फिर बड़े प्रदर्शन का ऐलान, जगजीत सिंह डल्लेवाल हाउस अरेस्ट

Writer D by Writer D
05/05/2025
in Main Slider, पंजाब
0
Farmers

Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुधियाना। पंजाब में किसान (Farmers) एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर कल से शंभू बॉर्डर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि इससे पहले कई किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस प्रदर्शन के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी, साथ ही कहा कि अगर लोगों को परेशान किया गया तो सख्त कार्रवाई करेंगे।

किसानों (Farmers) के प्रदर्शन को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। उसने कई किसान नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। उन्हें नजरबंद भी किया जा रहा है। कुछ समय पहले शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन को जबरदस्ती खत्म कराने और कई किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चोरी के विरोध यह धरना किया जाना था।

प्रदर्शन से पहले ही एक्शन में पुलिस

लेकिन इससे पहले ही पंजाब पुलिस एक्शन मोड में आ गई और उसने उससे प्रदर्शन से पहले कई किसानों के घरों में दबिश डाल दी। किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद किया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर समेत कई किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की है। किसानों ने इस धरपकड़ पर राज्य की भगवंत मान सरकार की निंदा की है।

सख्त कार्रवाई के लिए रहें तैयारः CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर शंभू पुलिस थाने के बाहर धरना- प्रदर्शन करने वाले किसान संगठनों को अपने सख्त अंदाज में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “पंजाब में कोई भी ऐसी घोषणा, विरोध या हड़ताल जो सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए हों या ट्रेनों को रोकने के लिए, या फिर आम लोगों को परेशान कर रही हो और पंजाब के लोगों और व्यापारियों की दैनिक गतिविधियों को बाधित कर रही है। यह सब जनता के खिलाफ मानी जाएगी।”

उन्होंने कहा, “सभी संगठन, संस्थाएं और यूनियनें ध्यान दें। विरोध करने के और भी तरीके हैं सिर्फ लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है। ऐसा करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पंजाब के मेहनतकश लोगों के हित में जारी।”

मौसम ने ली करवट, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

इस बीच शंभू थाने के घेराव का ऐलान से पहले पंजाब पुलिस ने सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया है। पुलिस के कुछ अफसर सोमवार तड़के चार बजे ही फरीदकोट स्थित उनके घर पहुंच गए। किसान नेता ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, “सभी को मालूम है कि मैं ज्यादा घूम-फिर नहीं सकता। फिर भी सरकार डरी हुई है, मुझे घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।”

शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर धरने का ऐलान

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की ओर से मंगलवार (6 मई) को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर बड़े स्तर पर धरना करने का ऐलान किया गया है। इन किसान संगठनों का आरोप है कि राज्य सरकार ने बलपूर्वक किसान आंदोलन को दबाया, धोखे से उनके किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया।

Tags: farmers protestPunjab News
Previous Post

मौसम ने ली करवट, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Next Post

नागालैंड के शैक्षणिक अनुभव से संवरेगी यूपी की शिक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

Uttarakhand: 39,815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, पीएमएवाई-जी ने पकड़ी रफ्तार

08/10/2026
Main Slider

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं दोनों राजकुमार’, बीजेपी MLC सुभाष यदुवंश का अखिलेश-राहुल पर हमला

08/10/2026
Main Slider

रामविलास पासवान को बिहार जैसा सम्मान देगा यूपी: मुख्यमंत्री योगी

08/10/2026
Next Post
UP looks to Nagaland for innovations in its education system

नागालैंड के शैक्षणिक अनुभव से संवरेगी यूपी की शिक्षा

यह भी पढ़ें

cloud burst

बादल फटने से सड़क निर्माण में लगी मशीनें मलबे में दबी

20/05/2021
तिरुपति बालाजी में कोरोना

तिरुपति बालाजी में 14 पुजारी सहित 140 लोग संक्रमित, दोबारा मंदिर बंद करने की मांग

17/07/2020
Arbi Fry

अब घुइयां छीलते समय नहीं होगी हाथों में खुजली, ट्राई करें ये टिप्स

14/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version