• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बनी Operation sindoor का चेहरा, जानें इनके बारे में

Writer D by Writer D
07/05/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Colonel Sofia Qureshi and Wing Commander Vyomika Singh

Colonel Sofia Qureshi and Wing Commander Vyomika Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक कर 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए मीडिया के सामने देश की दो महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पेश हुईं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ ये दोनों अधिकारी भी मीडिया से मुखातिब हुईं और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की रणनीति, तकनीक और सफलता की कहानी साझा की।

तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्रवाई के बाद महिला अधिकारियों का सामने आकर प्रेस को जानकारी देना एक प्रतीकात्मक कदम से कहीं आगे की बात है। देश के इतिहास में पहली बार आर्म्ड फोर्स की दो महिलाएं प्रेस ब्रीफिंग करने आईं। इनमें से एक एयरफोर्स से और सेना से हैं। आइए जानते हैं इन दोनों महिलाओं की कहानी।

कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

गुजरात से ताल्लुक रखने वाली 35 वर्षीय कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल कोर में अफसर हैं। 1999 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से कमीशन प्राप्त करने के बाद उन्होंने कई अहम पोस्टिंग्स संभाली हैं, जिनमें काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशंस भी शामिल हैं। सोफिया का सेना से रिश्ता पीढ़ियों पुराना है। उनके दादा और पिता दोनों आर्मी में थे। 2006 में वह UN पीसकीपिंग मिशन के तहत कांगो में तैनात रहीं।

Operation Sindoor: भारत ने आतंक के आकाओं को दिया करारा जवाब, लश्कर के दो हाई-वैल्यू आतंकी ढेर

2016 में तब लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात सोफिया कुरैशी ने Exercise Force 18 में भारत की 40-सदस्यीय सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व किया। किसी भी मल्टीनेशनल मिलिट्री एक्सरसाइज़ में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी बनीं। यह युद्धाभ्यास न केवल भारत का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास था, बल्कि इसमें 18 देशों की सेनाओं ने भाग लिया। इन देशों में ASEAN राष्ट्रों के अलावा जापान, अमेरिका, चीन, रूस, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड जैसे दिग्गज शामिल थे।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में जानिए

भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह एक अनुभवी हेलिकॉप्टर पायलट हैं। उनके नाम 2500 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है और वे हर तरह की भौगोलिक परिस्थितियों में उड़ान भर चुकी हैं पहाड़, रेगिस्तान, जंगल, सब जगह। व्योमिका ना सिर्फ तकनीकी रूप से दक्ष हैं, बल्कि ऑपरेशनल मोर्चे पर भी पूरी तरह सक्षम हैं।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने क्या बताया?

सोफिया कुरेशी ने बताया कि रात एक बजकर पांच मिनट से एक बजकर 30 मिनट के बीच ऑपरेशन हुआ। पहलगाम में निर्दयता से जिन निर्दोष पर्यटकों को मारा गया, उस के लिए यह ऑपरेशन (Operation Sindoor) किया गया। पाकिस्तान में 3 दशकों से आतंकवादियों का निर्माण हो रहा है। हमले के बाद भी यह सामने आया है। हमने पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट को चुना था और इन्हें हमने तबाह कर दिया। यहां पर लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए।

Tags: Colonel Sofia QureshiOperation SindoorWing Commander Vyomika Singh
Previous Post

Operation Sindoor: भारत ने आतंक के आकाओं को दिया करारा जवाब, लश्कर के दो हाई-वैल्यू आतंकी ढेर

Next Post

सुबह-सुबह इससे ज्यादा अच्छी खबर नहीं मिलेगी…, ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्षी नेताओं का बयान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Next Post
Operation Sindoor

सुबह-सुबह इससे ज्यादा अच्छी खबर नहीं मिलेगी..., ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्षी नेताओं का बयान

यह भी पढ़ें

मनोज तिवारी Manoj Tiwari

मनोज तिवारी ने कहा- राहुल गांधी दुनिया के सबसे कंफ्यूज नेता

01/12/2020
amit shah

दार्जिलिंग में गरजे अमित शाह, बोले- दो मई को पहाड़ों पर दिवाली मनाई जाएगी

13/04/2021
Makeup

मेकअप का नहीं है टाइम, तो ले इन टिप्स की मदद; दिखेंगी खूबसूरत

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version