क्राइमनई दिल्लीराष्ट्रीय

Operation Sindoor के बाद जम्मू-अमृतसर समेत 9 एयरपोर्ट बंद, सेवाएं निलंबित

भारतीय सेना ने पराक्रम और कुशल रणनीति का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर पलटवार किया । भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बुधवार तड़के पाकिस्तानी आतंकवादी शिविरों पर हमला किया।

हमले के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए एयर इंडिया ने पाकिस्तान की सीमा से लगे चुनिंदा हवाई क्षेत्रों  हवाई अड्डों जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट – को 10 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे तक बंद कर दिया गया है। वर्तमान भू-राजनीतिक स्थिति के कारण कई एयरलाइनों ने पहले ही परामर्श जारी कर दिया है और परिचालन निलंबित कर दिया है।

इसके साथ ही Indigo Airlines की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट की बात की जाए तो यहां अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है।

Operation Sindoor: शुभम द्विवेदी के पिता ने सेना को किया सलाम, पीएम मोदी को कहा Thank You

एयरलाइन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से यात्रियों को यह भी सूचित किया कि प्रभावित अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वालों को पुनर्निर्धारण शुल्क पर एक बार की छूट या रद्दीकरण के लिए पूर्ण धन वापसी का लाभ मिलेगा।

हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के बाद, कई एयरलाइनों ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button