• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकी कनेक्शन: LIU की रडार पर 27 लोग, कड़ी पूछताछ के बाद सशर्त छोड़ा

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
ats

ats

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आंतकी मामले में ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ने 27 लोगों से कड़ी पूछताछ के बाद उन्हें सशर्त छोड़ दिया। सभी के आधार कार्ड ले लिए गए हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि हाल ही में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों मिनहाज, मसरुद्दीन, शकील, मुस्तकीम और मुहम्मद जैद की रिमांड पूरी नहीं हो जाती है। तब तक कोई भी शहर छोड़कर नहीं जा सकता है।

सभी को 24 घंटे में एक बार संबंधित थाने में जाकर अपनी उपस्थित दर्ज करानी होगी। इस दौरान ये सभी LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की निगरानी में रहेंगे। इंट्रोगेशन रूम में शहर के जाजमऊ, चकेरी, लालबंगला, मछरिया, बेकनगंज, कल्याणपुर, पनकी क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों के प्रोफेसर, बिल्डर, मोबाइल सिम विक्रेता समेत 27 लोगों से पूछताछ हुई है।

 ATS की जांच का दायरा

लखनऊ से पकड़े गए अलकायदा के संदिग्ध आतंकी मिनहाज और उसके साथियों के तार कई शहरों से जुड़े हैं। कानपुर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों से असलहे खरीदे जाने की बात सामने आने के बाद कई टीमों को सक्रिय किया गया है। कई असलहा तस्कर भी ATS के निशाने पर है। आतंकियों को अब कई स्थानों पर ले जाने की तैयारी है। लगातार पूछताछ में नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं। सभी से अलग-अलग पूछताछ करने के बाद क्रॉस चेकिंग की तर्ज पर इन्हें आमने सामने लाकर बयानों की समीक्षा की जा रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों की समीक्षा भी की जा रही है।

RPF दरोगा ने कुकर को मारी लात, खौलती दाल गिरने से हुए दो मासूम हुए घायल

छोटे शहरों में भी फैलाया अपना जाल

ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि आतंकी गतिविधियों के लिए छोटे शहरों को भी निशाना बनाया गया है। धर्मांतरण का मामला हो या आतंकवादियों की गिरफ्तारी, दोनों ही में कानपुर के आसपास के जिलों फतेहपुर,उन्नाव और औरैया का भी नाम सामने आया है। गरीब तबके के मजबूर लोग आसानी से इनके बहकावे में आ जाते हैं। जिसका ये खुलकर फायदा उठाते हैं। पहले उन्हें अपने संपर्क में रहने वालों से काम दिलवाते हैं, इसमें स्लीपर सेल्स अपने काम को बाखूबी अंजाम देते हैं।

अब तक 5 संदिग्ध आतंकी पकड़े गए

11 जुलाई को संदिग्ध आतंकी मिनहाज और मसीरुद्दीन की गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद 14 जुलाई को तीन और संदिग्धों को पकड़ा है। इनमें शकील, मुस्तकीम और मुईद शामिल हैं। इन तीनों पर असलहा, बारूद उपलब्ध कराने का आरोप है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, कानपुर से लईक और आफाक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

Tags: AlQuida terroristATScrime newsdubbaga newskakori newsLucknow Newsup news
Previous Post

भारत-श्रीलंका पहला वनडे आज से होगा शुरू, मैच में बारिश डाल सकती है खलल

Next Post

रालोद नेता व फाइनेंसर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
Next Post
Murder

रालोद नेता व फाइनेंसर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

diet

दही का सेवन सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें जरूर

28/06/2026
DRDO's anti-covid drug

DRDO की एंटी कोविड दवा को मिली मंजूरी, 11-12 मई से होगी उपलब्ध

09/05/2021
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- युवाओं को रोजगार का सम्मान कब देगी सरकार

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version