• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पठानकोट समेत कई शहरों में पाक हमले की कोशिश नाकाम, भारत ने मार गिराए ड्रोन

Writer D by Writer D
09/05/2025
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Drone Attack

Drone Attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत की है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई शहरों में ड्रोन (Drone Attack) से देर रात हमला किया, जिसे भारतीय डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, नौशेरा, राजस्थान के पोखरण, पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर में सेना ने ड्रोन हमलों को नाकाम किया है। हमले के मद्देनजर इन शहरों में ब्लैकआउट कर दिया गया। वहीं, सायरन और धमाकों की भी आवाजें भी सुनाई दीं। राजस्थान के श्रीगंगानगर, बाड़मेर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, तरनतारन और राजधानी चंडीगढ़ में भी ब्लैक आउट किया गया। पठानकोट और फिरोजपुर में रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इमरजेंसी सायरन बज रहे हैं। दोनों जगह पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया, जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया। अमृतसर, फाजिल्का में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ये विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत इस सप्ताह के शुरू में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जहां मैं हूं, वहां से रुक-रुक कर विस्फोटों की आवाजें, शायद भारी तोपों की, सुनी जा सकती हैं।” उन्होंने अंधेरे में डूबे शहर की एक तस्वीर भी पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ”जम्मू में अब ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज सुनी जा सकती है।”

इससे पहले गुरुवार रात को भी पाकिस्तान की जम्मू समेत कई शहरों में हमले की कोशिश को भारत ने नाकाम कर दिया था। पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन (Drone Attack) का इस्तेमाल करते हुए भारत में 36 जगहों पर 400 ड्रोन भेजे थे, जिन्हें आसमान में ही भारतीय सेना ने मार गिराया था। पाक की नापाक साजिश पर भारत सरकार ने कहा है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के चार वायु रक्षा ठिकानों पर जोरदार कार्रवाई की।

भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने हमले के दौरान जानबूझ कर नागरिक हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया और नागरिक विमानों का ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, सेना की कर्नल सौफिया कुरैशी और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने शुक्रवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में पहलगाम हमले के बाद सशस्त्र सेनाओं द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

Tags: Drone attackJammu News
Previous Post

पाक से तनाव के बीच पीएम आवास पर बड़ी बैठक

Next Post

सीमा पर तनाव के बीच राजस्थान में अलर्ट बढ़ा, CM भजनलाल शर्मा ने की उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
CM Bhajan lal Sharma

सीमा पर तनाव के बीच राजस्थान में अलर्ट बढ़ा, CM भजनलाल शर्मा ने की उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा

यह भी पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय के PG में दाखिले के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

09/09/2020
Property Seized

गैंगस्टर आरोपी भूमाफिया की लगभग 12 करोड़ संपत्ति कुर्क

29/06/2022
Dussehra

विजयादशमी पर भगवान राम ने की थी इस देवी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

23/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version