• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान की फायरिंग में अफसर समेत 5 लोगों की मौत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक

Writer D by Writer D
10/05/2025
in क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
5 people died in Pakistan's firing

5 people died in Pakistan's firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तान की गोलेबारी (Pakistan’s Firing) में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके स्टाफ के दो कर्मचारी शहर में थापा के घर पर गोला गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी की मौत पर शोक जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजौरी से दुखद समाचार है। हमने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक निष्ठावान अधिकारी को खो दिया है। थापा ने कल ही उपमुख्यमंत्री के साथ जिले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और वह मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से हुई बैठक में भी शामिल हुए थे।

गोलीबारी की चपेट में आया अधिकारी का घर

सीएम (Omar Abdullah) ने कहा कि राजौरी शहर को निशाना बनाकर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी (Pakistan’s Firing)  में थापा का घर चपेट में आ गया और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। मेरे पास अपने दुख को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र के पास पाकिस्तान की गोलेबारी में आयशा नूर, जो महज दो साल की थीं और मोहम्मद शोहिब, जिनकी उम्र 35 साल थी, दोनों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के कंघरा-गलहुट्टा गांव में मोर्टार के एक घर पर गिरने से 55 साल की रशीदा बी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बिदीपुर जट्टा गांव के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ ​​शौकी की मौत हो गई।

Operation Sindoor: भारत ने सियालकोट में आतंकी लॉन्च पैड किया तबाह

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में भीषण गोलेबारी (Pakistan’s Firing)  में तीन और लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जम्मू शहर के रिहाड़ी और रूपनगर समेत रिहायशी इलाकों में भी गोले और संदिग्ध ड्रोन गिरने से कई लोग घायल हुए हैं।

Tags: Jammu NewsNational news
Previous Post

Operation Sindoor: भारत ने सियालकोट में आतंकी लॉन्च पैड किया तबाह

Next Post

Operation Sindoor के खिलाफ पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस’, जानें इसका मतलब

Writer D

Writer D

Related Posts

MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Encounter of Sanjay, a criminal with a reward of Rs 1 lakh
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 1 लाख का इनामी संजय ढेर, बिल्डर मर्डर केस के बाद से था फरार

27/06/2026
VB-G RAM G
Main Slider

पंजाब में AAP सरकार का बड़ा यू-टर्न! राज्य में लागू होगी VB-G RAM G योजना

27/06/2026
Next Post
Operation Bunyan al Marsoos

Operation Sindoor के खिलाफ पाकिस्तान का 'ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस’, जानें इसका मतलब

यह भी पढ़ें

Gujarat University

इस यूनिवर्सिटी ने 7 अफगान स्टूडेंट्स को भारत छोड़ने को कहा, इस वजह से हुई कार्रवाई

07/04/2024

2021 में टीवी की संस्कारी बहुओं ने दिखाया बोल्ड अवतार

23/12/2021

इन नेल पेंट कलर्स को बनाए दुल्हन अपने हाथों की शान, पाएंगी आकर्षण

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version