• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नागरिकों को मिलेगी उत्कृष्ट सुविधा, बुजुर्गों को अकेलेपन से मुक्ति

Writer D by Writer D
11/05/2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) सोमवार (12 मई) को गोरखपुर में दो महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जो शहर की नागरिक सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इन परियोजनाओं में अत्याधुनिक अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर (नगरीय सेवा केंद्र) और गोरखपुर का पहला सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर शामिल है।

सिविल लाइंस क्षेत्र में गोरखपुर क्लब के सामने बने तीन मंजिला अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण 1171.64 लाख रुपये की लागत से किया गया है। यह जी+2 संरचना आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिनमें उन्नत अग्निशमन प्रणाली, कैफेटेरिया, लिफ्ट और पूर्ण एयर कंडीशनिंग शामिल हैं। यह केंद्र नागरिकों को नगर निगम की सेवाएं उनकी दहलीज पर प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
यह सुविधा गोरखपुर नगर निगम के जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के निवासियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगी। यहां संपत्ति कर मूल्यांकन और भुगतान, सीवरेज सेवाएं, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सड़क निर्माण व मरम्मत, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह केंद्र नागरिकों को जल कर, सीवर कर तथा अन्य करों के भुगतान के लिए सुविधाजनक और सुव्यवस्थित मंच प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, केंद्र में प्रशिक्षित और सौम्य व्यवहार वाले कर्मचारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। डिजिटल इंटरफेस और सूचना काउंटर नागरिकों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) रविवार को ही गोरखपुर के पहले सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे, जिसे 250 लाख रुपये की लागत से राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है। यह विशेष सुविधा उन बुजुर्गों के लिए तैयार की गई है जो अकेले रहते हैं। सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनेक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिनमें योग हॉल, इनडोर गेम्स, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, नियमित स्वास्थ्य जांच, चिकित्सक परामर्श, फिजियोथेरेपी, जिम और आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह शामिल है। यहां नियमित रूप से योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिससे बुजुर्ग शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सक्रिय बने रहें। अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट वृद्धजनों को शारीरिक समस्याओं में सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही, परामर्श काउंटर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इन दोनों परियोजनाओं के लोकार्पण से यह स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार न केवल नागरिक सेवाओं के प्रभावी वितरण हेतु प्रतिबद्ध है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की विशिष्ट आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दे रही है।

Tags: cm yogi
Previous Post

राजस्व विभाग में पारदर्शिता बढ़ाएगी योगी सरकार की इंटीग्रेटेड प्रणाली

Next Post

पार्टी मेन्यू में शामिल करें ये खास डिश, आपकी कुकिंग के हो जाएंगे फैन

Writer D

Writer D

Related Posts

Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
CM Dhami
राजनीति

CM हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर चलेगा विशेष अभियान: धामी

17/04/2026
Next Post
Pizza

पार्टी मेन्यू में शामिल करें ये खास डिश, आपकी कुकिंग के हो जाएंगे फैन

यह भी पढ़ें

Murder

75 साल के बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

11/04/2023
corona vaccination in up

लखनऊ समेत सात शहरों में आज से लगेगा 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन

01/05/2021
Yamaha XSR 155 का क्रेज बढ़ा! ये 5 बातें जानकर आप भी हो जाएंगे फैन

Yamaha XSR 155 का बढ़ा क्रेज, ये बातें बना देंगी आपको दीवाना

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version