• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Nitish Cabinet: गया शहर का बदला नाम, अब गया जी के नाम से जाना जाएगा

Writer D by Writer D
16/05/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bihar government changed the name of Gaya city

Bihar government changed the name of Gaya city

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार का गया (Gaya) शहर अब गया जी (Gaya Ji) के नाम से जाना जाएगा। राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में गया का नाम बदलने का फैसला लिया है। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में 69 प्रस्ताव पास किए गए, जिनमें से एक प्रस्ताव गया जिले का नाम बदलना भी रहा। कैबिनेट ने जिन प्रस्तावों को पास किया है इनमें एक प्रस्ताव यह भी है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए जवानों के घरवालों को प्रदेश सरकार 50 लाख का अनुग्रह अनुदान देगी। वहीं जीविका दीदियों की जिम्मेदारी भी बढ़ा दी गई है। उन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालयों की साफ सफाई की जिम्मेदारी भी रहेगी।

नीतीश कैबिनेट ने राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते को भी बढ़ाया है। भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं प्रदेश भर में 1069 नए पंचायत भवन बनाए जाएंगे। साथ ही राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व। सुशील कुमार मोदी की जन्मतिथि पांच जनवरी पर राजकीय समारोह आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है।

नाम बदलने के मामले में सरकार ने अपनी ओर से तर्क दिया है कि यह शहर देश-दुनिया के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है और यहां आने-वाले श्रद्धालु शुरू से ही इस शहर को गया न कहकर ‘गया जी’ कहते हुए आए हैं। अब सरकार ने भी इस जिले का नाम गया जी रखने का निर्णय लिया है।

69 प्रस्ताव पास किए गए

शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई लंबे समय से पेंडिंग प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। नीतीश सरकार अब चुनावी लहजे में दिखाई दे रही है। सभी 69 फैसलों में सबसे बड़ा फैसला गया शहर को लेकर किया गया है। जिसमें इस बात पर सरकार ने मोहर लगाी है कि गया का नाम बदलकर ‘गया जी’ किया जाएगा।

नीतीश कुमार ने पिंक बस को दिखाई हरी झंडी, जीपीएस, महिलाएं करेंगी सुरक्षित सफर

इसके अलावा और भी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। जिनमें पूरे राज्य में 1069 नए पंचायत भवनों के निर्माण को स्वीकृत किया गया है। इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों से लेकर आम लोगों के लिए भी कई प्रस्ताव पारित किए गए हैं।

सुशील कुमार मोदी की स्मृति में कार्यक्रम

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्व. सुशील कुमार मोदी की जन्मतिथि यानी 5 जनवरी को राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे सुशील मोदी का पिछले साल 13 मई को निधन हो गया था। वह सीएम नीतीश के काफी करीबी माने जाते थे। राजकीय समारोह की घोषणा सीएम नीतीश कुछ दिन पहले एक समारोह में कर चुके थे।

Tags: bihar newsGayaNational newsNitish cabinet
Previous Post

पिथौरागढ़ को सीएम धामी ने दी सौगात, विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये की धनराशि स्वीकृत

Next Post

विष्णुदेव साय ने ITBP कैंप में जवानों से की मुलाकात, वीरता को किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

विष्णुदेव साय ने ITBP कैंप में जवानों से की मुलाकात, वीरता को किया नमन

यह भी पढ़ें

jagannath rath yatra

देशभर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की धूम, अमित शाह ने की ‘मंगल आरती’

01/07/2022
Sai Cabinet

साय कैबिनेट बैठक: हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट में डायवर्सन और पेनाल्टी शुल्क में छूट

26/11/2024
rishi agarwal

ABG Shipyard Scam: ऋषि अग्रवाल पहुंचे CBI हेडक्वार्टर

21/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version