Main Sliderक्राइमनई दिल्लीराष्ट्रीय

ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में दबकर ठेकेदार समेत तीन की मौत

दिल्ली के पहाड़गंज में नबी करीम इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग ढहने (Building Collapse) से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। वहीं दमकल विभाग को 6 बजकर 5 मिनट पर घटना की सूचना मिली, दमकल की 3 से 4 गाड़िया मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मियों ने साइट पर काम कर रहे लोगों का रेस्क्यू किया। जब हादसा हुआ तो मजदूर बिल्डिंग के बेसमेंट में काम कर रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों के रेस्क्यू में जुट गई। हालाकि हादसा कैसे हुआ इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है। वहीं मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू का काम जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में नबी करीम में एक बिल्डिंग साइट (Building Collapse) पर हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ मजदूर दब गए। पुलिस एसडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मियों ने साइट पर काम कर रहे लोगों का रेस्क्यू किया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो मजदूर समेत ठेकेदार भी शामिल है। वहीं मलबे में तीन और लोगों के दबे होने की आशंका है।

संजय राउत की बुक पर सियासी बवाल, ‘हेल टू हेवेन’ ने खोले इन नेताओं के राज

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ उस समय बिल्डिंग के बेसमेंट का काम चल रहा था जिसमें दबकर दो लोगों की मौत हो गई थी। एक गंभीर रुप से घायल था, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जिससे हादसे में जान गवाने वालों की संख्या 3 हो गई। बिल्डिंग के बेसमेंट में होटल बनाने का काम चल रहा था, शाम में अचानक तेज हवा और बारिश की वजह से घटना हुई है।

Related Articles

Back to top button