• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेंगलुरू की सड़कों पर चली नाव, पानी-पानी हुआ शहर

Writer D by Writer D
20/05/2025
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Bengaluru Rain

Bengaluru Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain)  के बाद सोमवार को भीषण जलभराव और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरू में भारी बारिश हुई है। सोमवार सुबह अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए नावों का इस्तेमाल किया। वहीं बेंगलुरू के व्हाइटफील्ड औद्योगिक क्षेत्र में एक दीवार गिरने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आइए 10 पॉइंट्स में जानते हैं बारिश से बेहाल बेंगलुरु का हाल।

आईएमडी के अनुसार , पिछले 24 घंटों में बेंगलुरु शहर में 103 मिमी बारिश हुई है। ये प्री-मानसून बरसात है।

भारतीय मौसम विभाग के बेंगलुरू केंद्र के निदेशक एन पुवियारसु ने बताया कि बेंगलुरू (Bengaluru) सहित कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों के लिए आज भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। पहले यलो अर्लट 18 मई तक जारी किया गया था।

IMD issues red alert for Karnataka, predicts extremely heavy rain for Goa and Maharashtra; Full forecast - BusinessToday

एन पुवियारसु ने बताया कि चक्रवाती हवाओं के मौजूदा पैटर्न के अनुसार, कर्नाटक, खासकर तटीय भागों में भारी बारिश होगी। बेंगलुरु में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की उम्मीद है।

बेंगलुरु में भारी गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 50-60 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। यही नहीं यहां पूरे सप्ताह गरज के साथ बारिश की उम्मीद है।

Bengaluru weather: IMD issues yellow alert following heavy downpour, waterlogged roads lead to chaos - India News | The Financial Express

कर्नाटक में बारिश से प्रभावित जिलों में बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, कोलार, चिक्काबल्लापुरा, तुमकुरु, मांड्या, मैसूरु, हसन, कोडागु, बेलगावी, बीदर, रायचूर, यादगीर, दावणगेरे और चित्रदुर्ग शामिल हैं।

जबरदस्त बारिश से भीगा बेंगलुरु, पानी से लबालब हुई सड़कें

बेंगलुरू में अब तक सबसे अधिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में से एक होरमावु में साई लेआउट था, जो महादेवपुरा क्षेत्र में आता है।

बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण शांति नगर बस स्टैंड और कांतीरवा स्टेडियम समेत अन्य इलाकों में पानी भर गया है। कई निचले इलाकों में जलभराव की खबरें हैं, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलभराव के कारण शहर की यातायात व्यवस्था और भी खराब हो गई है। कई पेड़ों की टहनियां वाहनों पर गिर गई हैं, जिससे वो डैमेज हुए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों के लिए आवागमन बाधित हो गया है।

Severe waterlogging, traffic chaos in Bengaluru after heavy rain, BJP hits out at Congress govt

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सोमवार शाम बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जो बेंगलुरु के प्रभारी भी हैं, ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

Tags: Bengaluru
Previous Post

नहीं रहे परमाणु वैज्ञानिक एमआर श्रीनिवासन, 95 वर्ष में ली अंतिम सांस

Next Post

‘अखिलेश यादव माफी मांगो, शर्म करो… शर्म करो’, भाजपा नेता ने लगवाएं पोस्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Next Post
BJP leader put up posters in Lucknow

‘अखिलेश यादव माफी मांगो, शर्म करो… शर्म करो', भाजपा नेता ने लगवाएं पोस्टर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार रोडवेज बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत, 12 यात्री घायल

03/02/2022

संसद में बिल पर बहस के दौरान आपस में भिड़े सांसद, जमकर चले लात-घूंसे

23/12/2021

सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट मामले में सीएम योगी ने SIT गठित करने के दिए आदेश

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version