• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनरेगा गड़बड़ी में सीडीओ की बड़ी कार्रवाई, 14 वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Writer D by Writer D
24/05/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Akanksha Conde

Akanksha Conde

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार: मनरेगा (MNREGA) योजना में श्रमिकों की उपस्थिति को लेकर धांधली में कार्रवाई जारी है। जिले भर में मनरेगा पोर्टल (MNREGA Portal) पर अपलोड की गई त्रुटिपूर्ण फोटोग्राफ्स की शिकायतों के बाद मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे (Akanksha Conde) की निगरानी में हुई जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे (Akanksha Conde) ने 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिये हैं। साथ ही, 11 ग्राम रोजगार सेवकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की मानदेय वृद्धि पर रोक लगाने, संबंधित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करने, दोषी मेटों को कार्य से पृथक करने और उप कार्यक्रम अधिकारियों पर अर्थदंड लगाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित खंड विकास अधिकारियों व कार्यक्रम अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है।

सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने स्पष्ट कहा कि “मनरेगा (MNREGA) जैसी जनकल्याणकारी योजना में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है।फर्जीवाड़ा करने वालों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि एनएमएमएस ऐप के जरिए ली जा रही उपस्थिति के फोटोग्राफ्स में लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि अपलोड की गई फोटोग्राफ्स की भौतिक जांच कर आख्या प्रस्तुत करें।जांच में सामने आया कि कई स्थलों पर नियमों की अनदेखी कर फर्जी या त्रुटिपूर्ण फोटोग्राफ्स अपलोड किए गए हैं। कार्रवाई के तहत संबंधित ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले मेटों को हटाया गया है, जबकि उप कार्यक्रम अधिकारियों पर अर्थदंड लगाया गया है।

’12 साल से रिलेशनशिप में….’, तेज प्रताप यादव ने फोटो शेयर कर किया प्यार का इजहार

सीडीओ आकांक्षा कोंडे (Akanksha Conde) ने निर्देश दिए हैं कि खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी फील्ड में जाकर प्रगति पर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण करें और प्रत्येक स्तर पर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करते हुए उसकी रिपोर्ट समयबद्ध रूप से जिला स्तर पर भेजें।

Tags: Akanksha CondeUttarakhand News
Previous Post

पाकिस्तान जैसे नर पिशाच देश से लड़ने के लिए हम सबको एकजुट रहना होगा: एके शर्मा

Next Post

यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Transfer

यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 जिलों के सीओ समेत 28 पीपीएस अफसरों के तबादले

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बिजली चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाए, चोरों के खिलाफ करें सख़्त कार्रवाई: एके शर्मा

10/11/2024
pulses price

त्योहारों की नज़दीकियों पर महंगी होने लगी हैं दालें, सब्जियां और सरसों का तेल

14/10/2020
mulayam singh-akhilesh yadav

जनक्रांति यात्रा के समापन समारोह में पहुंचे नेताजी, अखिलेश बोले- अबकी बार 400 के पार

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version