• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानें डेट्स

Writer D by Writer D
25/05/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Kailash Mansarovar

Kailash Mansarovar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पांच साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह पवित्र यात्रा जून 2025 में सिक्किम के नाथू-ला दर्रे (भारत-चीन सीमा) के रास्ते पर फिर से शुरू होगी। कोविड-19 महामारी और भारत-चीन सीमा पर तनाव के कारण यह यात्रा 2020 से स्थगित की गई थी।

सनातन धर्म को मानने वालों के लिए यह यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हिन्दू, बौद्ध, जैन और बॉन धर्म के अनुयायियों के लिए कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। यह पहल एक बार फिर से ऐसे समय में की जा रही है जब सिक्किम को राज्य का दर्जा प्राप्त हुए 50 साल पूरे हो रहे हैं।

पहला जत्था 15 जून को दिल्ली से रवाना होगा

यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) का संचालन विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाएगा और यह जून से सितंबर तक चलेगी। इस यात्रा के लिए दो सरकारी मार्ग हैं जिनमें पहला उत्तराखंड का लिपुलेख दर्रा है और दूसरा सिक्किम का नाथू-ला दर्रा। इस साल नाथू-ला के रास्ते से 50 यात्रियों के 10 बैच यात्रा पर रवाना होंगे। प्रत्येक समूह की यात्रा अवधि 21 दिन होगी और प्रति यात्री अनुमानित खर्च ₹2।83 लाख होगा।

पहला जत्था 15 जून को दिल्ली से रवाना होगा और 20 जून को तिब्बत पहुंचेगा, जबकि अंतिम बैच 7 अगस्त को यात्रा के लिए निकलेगा। यात्रियों के पास वैध भारतीय पासपोर्ट होना इस पूरी यात्रा के दौरान जरूरी है और यह यात्रा सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त नहीं है।

नाथू ला पर बुनियादी सुविधाओं का निर्माण

सिक्किम सरकार नाथू-ला मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। राजधानी गंगटोक से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित इस मार्ग पर विश्राम गृह, शौचालय और दो अनुकूलन केंद्र बनाए जा रहे हैं ताकि तीर्थयात्रियों को ऊंचाई पर होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके।

इस यात्रा के लिए सिक्किम पर्यटन विकास निगम यानी STDC को जिम्मेदारी दी गई है। 11 से 14 जून के बीच दिल्ली स्थित ITBP शिविर में स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके बाद चीन दूतावास में वीज़ा प्रक्रिया पूरी होगी। कई सालों से रुकी हुई यह यात्रा एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रही है जिससे धार्मिक भावना और क्षेत्रीय पर्यटन दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Tags: Kailash Mansarovar Yatra
Previous Post

शनि जयंती के दिन सूर्य, बुध, शुक्र बनाएंगे राजयोग

Next Post

वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें

Writer D

Writer D

Related Posts

Neelkanth
धर्म

विजयदशमी के दिन इस पक्षी के दर्शन करना होता है शुभ, होगी धनवर्षा

01/10/2025
Dussehra
धर्म

दशहरे पर किए गए ये उपाय दिलाएंगे संकटों से निजात, मिलेगी समृद्धि

01/10/2025
Peppermint oil
फैशन/शैली

ये ऑयल देंगे सुकून, ऐसे करें इस्तेमाल

01/10/2025
Dark Spots
फैशन/शैली

मुहांसों के दाग से निजात पाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

01/10/2025
Karwa Chauth
फैशन/शैली

करवा चौथ पर ऐसे डेकोरेट करें करवा और छलनी, देखने वालों की नहीं हटेंगी निगाहें

01/10/2025
Next Post
Makeup

वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें

यह भी पढ़ें

shikhar dhawan

आईपीएल के बचे हुए मैच खेलने को बेताब हूं – शिखर धवन

12/09/2021
Makeup

इस तरह से चुने सही मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत

09/07/2025
On the birth anniversary Savarkar, Sandeep announced to make his biopic

सावरकर जयंती पर संदीप ने की उनकी बायोपिक बनाने की घोषणा

28/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version