• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रिपल मर्डर से दहला जौनपुर, पिता और दो बेटों की हथौड़े से कूच कर निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
26/05/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक पिता और उसके दो पुत्रों की सिर पर हथौड़ा मार कर हत्या (Murder) कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जफराबाद थाना क्षेत्र में नेवादा बाईपास के पास मोहम्मदपुर कांध गांव में रहने वाले लालजी (50) की वेल्डिंग वर्कशॉप है। रविवार की रात वह वर्कशॉप में काम निपटाने के बाद अपने दो बेटों यादवीर (32) और गुड्डू (25) के साथ वर्कशॉप में ही रूक गए थे। यहीं पर खाना खाए और सो गए। इसी दौरान रात में किसी समय बदमाश आया और वर्कशॉप में ही पड़े हथौड़े से तीनों का सिर कूटकर हत्या (Murder) कर दी। सोमवार की सुबह तीनों का शव लहूलुहान हालात में मिला है।

दामाद ने बुलाई पुलिस

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी लालजी के दामाद ने दी। वह सोमवार की सुबह वर्कशॉप पहुंचा और तीनों शवों को देखने के बाद पुलिस को फोन किया। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि तीनों पिता पुत्रों के सिर पर हथौड़े से चोट मारकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जौनपुर एसपी डॉ. कौस्तुभ ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

पुलिस की आठ टीमें बनीं

इस जघन्य हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए जौनपुर एसपी ने मौके पर ही पुलिस की आठ अलग अलग टीमों का गठन कर दिया। इनमें डॉग स्क्वायड, स्वाट, सर्विलांस, फील्ड यूनिट और साइबर टीम शामिल है। पुलिस के मुताबिक वर्कशॉप में सीसीटीवी कैमरा भी लगा था, लेकिन वारदात के बाद जाते जाते बदमाश डीवीआर समेत इन कैमरों को भी उखाड़ ले गए हैं। ऐसे में पुलिस वर्कशॉप के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर; एक को दबोचा

घटना के बाद लालजी के परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। सूचना मिलने पर वर्कशॉप पहुंचे लोगों ने पहले तो मौके पर खूब प्रदर्शन किया। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हाईवे जाम करने पहुंच गए। हालांकि एसपी जौनपुर समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया कि बदमाश बच नहीं पाएंगे। उन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है।

Tags: crime newsJaunpur newstriple murder
Previous Post

हर पीड़ित को न्याय दिलाना और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री

Next Post

पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुआ कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Colonel Sofia Qureshi's family joined PM Modi's road show

पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुआ कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार

यह भी पढ़ें

मोहल्ला क्लास में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव 22 children Corona positive in Mohalla class

छत्तीसगढ़ : मोहल्ला क्लास में एक साथ 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए

31/01/2021

बिहार बोर्ड 12वीं के एग्जाम हुए समाप्त, जानें कब तक आ सकते हैं रिजल्ट

15/02/2021
Mug Dhokla

आज ट्राई करें ये शानदार डिश, टेस्ट भी है एकदम यूनीक

23/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version