• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिवार-पार्टी से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का पहला संदेश, छोटे भाई तेजस्वी को दी बधाई

Writer D by Writer D
27/05/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tej Pratap Yadav congratulated Tejashwi

Tej Pratap Yadav congratulated Tejashwi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को भले ही पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया। लेकिन, तेज प्रताप यादव आज भी अपने परिवार को नहीं भूले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद पार्टी से निकाले जाने और पिता लालू प्रसाद, बहन रोहिणी आचार्या और छोटे भाई तेजस्वी यादव की नाराजगी पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। तीन दिन तक चुप्पी साधी रखी। आज उनका बयान सामने आया तो वह भी अपने भतीजे के लिए। तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने पर उन्होंने बधाई दी।

तेज प्रताप (Tej Pratap) बोले- मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

सोशल मीडिया पर अपने भाई और भतीजे की तस्वीर शेयर करते हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने लिखा कि श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।

श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..… pic.twitter.com/BateZ0fN5d

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 27, 2025

तेज प्रताप (Tej Pratap) के अकाउंट से हुए इस पोस्ट ने मचा दिया था घमासान

24 मई को तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया। इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम ******* है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं।

तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी से किया निष्कासित, परिवार से भी कर दिया बेदखल

मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं….? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे। हालांकि, यह पोस्ट तेज प्रताप यादव के अकाउंट से डिलीट कर दिया गया। लेकिन, सियासी गलियारे से लेकर आम युवाओं के बीच यह चर्चा का विषय बन गया।

Tags: TEJ PRATAP YADAV
Previous Post

सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने किया 10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित

Next Post

इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ 2027: इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव

20/08/2026
UP to give new momentum to ties with Japan.
Main Slider

जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा उत्तर प्रदेश, अब लखनऊ में साझेदारी का लिखा जाएगा महा अध्याय

20/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत

20/08/2026
Charanjit Singh Channi
Main Slider

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे 63 साल की उम्र में भी पढ़ाई, पीयू में दी एमए की परीक्षा

20/08/2026
Dr. Sridhar Babu Advanki
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को योजनाओं और पुनर्वास सेवाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करें : सचिव

20/08/2026
Next Post
Film City

इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस सना खान का निकाह कराने वाला मौलवी गिरफ्तार, लगे ये आरोप

22/09/2021
CM Yogi

सीएम योगी का तंजः ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए महाअघाड़ी में छीना झपटी

13/11/2024

बड़ी राहत! छह महीने बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर के दाम

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version